10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedसुकेश से चाहत को मिले गिफ्ट्स पर उर्फी का तंज, बोलीं- ‘Gucci...

सुकेश से चाहत को मिले गिफ्ट्स पर उर्फी का तंज, बोलीं- ‘Gucci बैग एंजॉय करो’

Published on

महाठग सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के अलावा कई एक्ट्रेसेस का नाम सामने आया है. इनमें से एक टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना भी हैं. जानकारी के मुताबिक, चाहत समेत चार एक्ट्रेसेस ने तिहाड़ जेल में सुकेश से मुलाकात की थी. सुकेश चंद्रशेखर संग कॉन्ट्रोवर्सी में फंसने के बाद से उर्फी जावेद ने एक बार फिर से चाहत खन्ना पर तंज कसा है.

उर्फी ने चाहत पर किया पलटवार
खबरें सामने आई हैं कि चाहत खन्ना ने दो और लोगों के साथ मिलकर सुकेश के साथ दिल्ली के तिहाड़ जेल में मुलाकात की थी. सुकेश ने चाहत को लग्जरी बैग और घड़ियां गिफ्ट में दी थीं. ये खबर सामने आने के बाद उर्फी ने चाहत पर निशाना साधा था, जिसके जवाब में चाहत ने भी उर्फी को दीदी बोलकर जवाब दिया और इस तरह से दोनों एक्ट्रेस के बीच फिर से कैटफाइट शुरू हो गई.

उर्फी ने अब इंस्टाग्राम पर स्टोरीज पोस्ट की हैं, जिसमें उन्होंने चाहत खन्ना पर जबरदस्त अंदाज में पलटवार किया है. दरअसल, उर्फी के तंज के बाद एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए चाहत ने कहा क्या हुआ दीदी? आपने तो सॉरी बोला था, अब फिर से सॉरी बोलने का इरादा है क्या? बस कर पगली अब बार-बार सॉरी बोलकर रुलाएगी क्या?

इसके जवाब में अब एक बार फिर उर्फी ने लिखा- मैंने सॉरी तुम्हारे डाइवोर्स के बारे में बात करने को लेकर बोला था. एक रेंडम इंसान से जेल में जाकर पैसे और गिफ्ट्स लेने के लिए मैं तुम्हें सॉरी क्यों बोलूंगी. खुद को शर्मिंदा करना बंद करो. उर्फी ने आगे लिखा- तुमने मेरे कपड़ों पर कमेंट किया था, जबकि तुम खुद पैसे लेने के लिए एक रेंडम इंसान से जेल में जाकर मिलती हो. हनी, कोई कॉम्पीटीशन ही नहीं है.

उर्फी ने आगे तंज कसते हुए लिखा- लेकिन हां, मुझे माफ करना मुझे लगा था कि मुझे लड़ाई करना तुम्हारे करियर का हाइलाइटिंग पॉइंट होगा, लेकिन इस कंट्रोवर्सी को तो कोई पछाड़ नहीं सकता है. तुम हमेशा एक गोल्ड डिगर के नाम से ही जानी जाओगी और मैं एक वियर्ड कपड़ों वाली लड़की के नाम से. बाद वाला बेहतर है.

उर्फी जावेद यहीं तक नहीं रुकीं. चाहत खन्ना के उन्हें आंटी कहने पर उर्फी ने एक्ट्रेस को जवाब दिया. उर्फी ने अपनी दूसरी स्टोरी में लिखा- मैं तुम्हारी उम्र की आधी हूं आंटी. दीदी बुलाने से आप कूल नहीं बन जाएंगी. फेम के लिए मेरा नाम इस्तेमाल करना बंद करो. जाओ गुच्ची बैग, घड़ियों को एंजॉय करो.

उर्फी और चाहते के बीच कैसे शुरू हुई थी कैटफाइट?
दरअसल चाहत खन्ना ने उर्फी जावेद के कपड़ों पर तंज कसा था. चाहत ने उर्फी पर कमेंट करते हुए लिखा था, ‘ये कौन पहनता है? और कौन से रोड पर? मतलब कोई भी अपने कपड़े उतार देगा, तो मीडिया उसे सेलिब्रिटी बना देगी? क्या भारतीय मीडिया इतना कमजोर है? इस चीप पब्लिसिटी और मीडिया को खरीदना आसान है. यह चीप शो आप हमारी अगली पीढ़ी के लिए प्रमोट कर रहे हो. कोई भी स्पॉटिंग के लिए पैसे देगा या कुछ कुछ करेगा या फिर न्यूड ही हो जाएगा, तो आप उसे दिखाओगे? यह बेहद दुखद है. भगवान आपको सद्बुद्धि दे.’ चाहत के इस कमेंट के बाद से ही उर्फी और चाहत के बीच कैटफाइट चल रही है.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...