18 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedकलरफुल मोनोकनी में सनी का किलर अंदाज, बार-बार देखेंगे फोटोज

कलरफुल मोनोकनी में सनी का किलर अंदाज, बार-बार देखेंगे फोटोज

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों काम से ब्रेक लेकर मालदीव जा पहुंची हैं. मालदीव में सनी सुकून के पल बिताती नजर आ रही हैं. हांलाकि, वेकेशन पर भी वो अपने फैंस को नहीं भूलीं और वहां से अपनी सिजलिंग फोटोज शेयर की हैं. सनी की लेटेस्ट फोटोज देखकर हर किसी की निगाहें उन पर टिक गई हैं. देखते हैं कि आखिर इन तस्वीरों में ऐसा क्या है, जो लोग उन पर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं.

सनी का सिजलिंग अंदाज
सनी लियोनी हर दिन कामयाबी की नई किताब लिखती जा रही हैं. कल की और आज की सनी में काफी फर्क नजर आता है. अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर उन्होंने दुनियाभर के लोगों को अपना दीवाना बना रखा है. इसलिये लोगों को उनकी फिल्मों, गानों और तस्वीरों का इंतजार रहता है. फिल्म तो अभी हम नहीं दिखा सकते हैं, लेकिन सनी लियोनी ने मालदीव से जो फोटो पोस्ट की है वो जरुर आप तक पहुंचा देते हैं.

वेकेशन एंजॉय कर रहीं सनी लियोनी ने कलरफुल मोनोकनी में तस्वीरें शेयर की हैं. कलरफुल मोनोकनी पर वो स्टाइलिश चश्मा लगाये नजर आ रही हैं. हर फोटो में उन्होंने अलग पोज-पोज देकर फैंस का अंटेशन लिया है. सनी का ये अंदाज लोगों के दिलों को घायल कर रहा है. तस्वीरें शेयर करते हुए सनी ने ये भी लिखा है कि उन्हें इस सूट से काफी प्यार है.

हो रही है तारीफ
अब सनी लियोनी कोई तस्वीर शेयर करें और लोग उनकी तारीफ ना करें, ऐसा सोचना भी जुर्म सा लगता है. सनी की तस्वीरों पर आये कमेंट्स बता रहे हैं कि फैंस उन फिदा दिखा रहे हैं. किसी ने सनी को फायर कहा है, तो वहीं कोई उन पर दिल हार रहा है. सच कहें तो नई फोटोज में सनी बेहद कमाल लग रही हैं. उनके स्टाइल के बारे में जितना कहा जाये कम ही लगता है.

वहीं अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी अगली फिल्म अनुराग कश्यप के साथ होने वाली है. अनुराग कश्यप की फिल्म में काम करने को लेकर सनी बेहद एक्साइटेड दिखाई दे रही हैं. वो कई बार पोस्ट में फिल्म को लेकर अपनी खुशी बयां कर चुकी हैं.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...