8.2 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशक्तिशाली भूकंप से हिला ताइवान, ढह गई ऊंची इमारतें, पत्ते की तरह...

शक्तिशाली भूकंप से हिला ताइवान, ढह गई ऊंची इमारतें, पत्ते की तरह कांपने लगी ट्रेन

Published on

ताइवान

ताइवान में आज शक्तिशाली भूकंप आया है। शुरुआती रिपोर्टों में भूकंप की तीव्रता 7.2 बताई जा रही है। बड़ी संख्या में घर नष्ट हो गए हैं और सड़कों को नुकसान पहुंचा है। यहां पिछले 24 घंटे में एक नहीं, कई झटके महसूस किए जा चुके हैं। खबर लिखे जाने तक किसी की जान जाने के समाचार नहीं हैं। ताइवान में 7 की तीव्रता के आए भूकंप में कई घर ध्वस्त हो गए हैं।

झटके से हिलने लगे ट्रेन के कोच
भूकंप के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें ट्रेन के कोच झटके से हिलते देखे जा रहे हैं। जो लोग रेलवे स्टेशन पर थे वे डर से अपनी जगह बैठ गए।

अरे बाप रे! ये क्या हो गया
कुछ सेकेंड के जलजले ने ताइवान में काफी तबाही मचाई है। कई घर ऐसे धंस गए जैसे किसी ने कुचल दिया हो।

24 घंटे में कई झटकों से कांपा ताइवान
शनिवार शाम से यहां भूकंप के कई झटके महसूस किए जा चुके हैं। 6.8 की तीव्रता के भूकंप को सबसे बड़ा झटका बताया जा रहा है। शुरुआती रिपोर्ट में तीव्रता 7 से अधिक बताई गई थी।

पुल और सड़कें तबाह
ताइवान के कई इलाकों में सड़कें नष्ट हो गई हैं और पुल ढह गए हैं। 7 की तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर जलजले की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं।

मलबे में फंसे लोगों को बचाया गया
राहत की बात यह है कि भूकंप से हुए नुकसान में अब तक किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। कई लोग इमारतों के मलबे में फंसे थे, जिन्हें बाहर निकाल लिया गया है।

कारों पर गिरे पेड़
ताइपे में कई पेड़ गिर गए हैं जिससे सड़क पर खड़ी कई कारें दब गईं। वहीं, भूकंप से ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। लोग स्टेशनों पर फंसे रहे।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...