18 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedइस वायरस से खतरे में बैंक अकाउंट! सरकारी एजेंसी ने जारी की...

इस वायरस से खतरे में बैंक अकाउंट! सरकारी एजेंसी ने जारी की चेतवानी

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय बैंकिंग कस्टमर्स को सावधान हो जाने की जरूरत है. उनको टारगेट किया जा रहा है. इस बार एक नए तरीके के मोबाइल बैंकिंग मैलवेयर कैंपेन से उनको निशाने पर लिया जा रहा है. इसको लेकर इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने चेतावनी जारी की है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एजेंसी CERT-In ने हालिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है. इस वजह से SOVA मैलवेयर से बच के रहने की जरूरत है. ये पहले अमेरिका, रूस और स्पेन जैसे देशों को टारगेट कर रहा था.

अब इसमें भारत और दूसरे देशों को भी इसकी लिस्ट में ऐड कर दिया गया है. SOVA मैलवेयर का लेटेस्ट वर्जन अपने आपको एंड्रॉयड ऐप के जरिए छुपा लेता है. ये पॉपुलर ऐप्स जैसे Chrome, Amazon, NFT प्लेटफॉर्म के लोगो का इस्तेमाल कर अपने आपको छुपा के रखता है.

कैसे करता है काम?
इस वजह से लोग इसे डिवाइस में इंस्टॉल कर लेते हैं. इसके बाद वायरस एक्टिव होकर लोगों को टारगेट करना शुरू कर देता है. SOVA मैलवेयर का नया वर्जन 200 से ज्यादा मोबाइल एप्लीकेशन को टारगेट कर रहा है. इसमें बैकिंग ऐप्स के अलावा क्रिप्टो एक्सचेंज और वॉलेट्स भी शामिल हैं. ये मैलवेयर यूजर्स की लॉगिन डिटेल्स को तब चुरा लेता है जब वो अपने नेट बैंकिंग ऐप्स में बैंकिंग अकाउंट को एक्सेस करने के लिए लॉगिन करते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इस मैलवेयर को SMS फिशिंग के जरिए फैलाया जा रहा है.

फेक एंड्रॉयड ऐप डिवाइस पर इंस्टॉल होने के साथ एक्टिव हो जाता है. इसके बाद ये सभी ऐप्स की लिस्ट कमांड और कंट्रोल सर्वर पर भेज देता है. जिसका फायदा स्कैमर्स उठाते हैं. इसके बाद कमांड और कंट्रोल सर्वर से सभी टारगेट एप्लीकेशन के लिए एड्रेस भेजा जाता है. इसके बाद इन ऐप्स को मैलवेयर और कमांड और कंट्रोल सर्वर से कंट्रोल किया जाता है.

ऐसे रहें सेफ
यूजर्स जब इन ऐप्स को हटाने की कोशिश करते हैं तो यूजर्स को काफी पॉप-अप दिखाए जाते हैं और ऐप रो लेकर कहा जाता है कि ये सेफ है. इससे बचने के लिए आपको किसी भी थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट से ऐप डाउनलोड करने से बचना चाहिए. ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी परमिशन पर जरूर ध्यान दें. अगर वो गैर-जरूरी परमिशन की डिमांड कर रहा है तो सतर्क हो जाइए.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...