18 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedएक्ट्रेस दीपा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, लव लाइफ से थीं परेशान

एक्ट्रेस दीपा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, लव लाइफ से थीं परेशान

Published on

तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एक और एक्ट्रेस की मौत ने सभी को चौंका दिया है। उभरती हुई एक्ट्रेस पॉलीन जेसिका (Pauline Jessica) उर्फ दीपा अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस को उनका शव उनके घर के एक कमरे से लटकता हुआ मिला। दीपा की मौत ने तमिल इंडस्ट्री को हिला दिया है। बताया जा रहा है कि दीपा अपनी लव लाइफ को लेकर परेशान थीं और उनके रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। हाल ही में गीतकार कालिबन की बेटी थुरिगाई ने भी आत्महत्या की थी। थुरिगाई के माता-पिता उनकी शादी कराना चाहते थे लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं थीं। जिसके बाद उन्होंने अपनी जान दे दी।

रिलेशनशिप में परेशान थीं दीपा
दीपा की उम्र महज 29 साल थी। फिल्मी दुनिया में उनका करियर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था लेकिन उनकी लव लाइफ में सबकुछ ठीक नहीं था। पुलिस उनकी निजी जिदंगी के इस एंगल से भी जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह किसी शख्स से प्यार करती थीं लेकिन रिलेशनशिप में वह परेशान चल रही थीं और आखिरकार अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला लिया। शुरुआती जांच में यह खुदकुशी का मामला लग रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है और कारणों की खोज कर रही है।

दोस्त ने पुलिस को मौत की दी जानकारी
दीपा चेन्नई के विरुगंबाक्कम मल्लिकाई एवेन्यू में रहती थीं। उनके रिश्तेदार ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। तब उनका दोस्त प्रभाकर उनके घर पहुंचा और मौत की जानकारी पुलिस को दी गई।

इन फिल्मों में किया काम
दीपा ने इसी साल रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘वैधा’ में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने सुपरहिट थ्रिलर Thupparivalan में एक छोटा सा रोल किया था। दीपा के खाते में कई दूसरे प्रोजेक्ट भी थे लेकिन उससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...