18 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized'इश्कबाज' एक्ट्रेस निशी सिंह ने मौत से पहले पति से की थी...

‘इश्कबाज’ एक्ट्रेस निशी सिंह ने मौत से पहले पति से की थी ये डिमांड

Published on

सीरियल इश्कबाज की एक्ट्रेस निशी सिंह भादली का निधन हो गया है. निशी पिछले चार सालों से पैरालिसिस का शिकार थीं और बेड रेस्ट पर थीं. 17 सितम्बर की रात उन्हें खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. इसके बाद आज दोपहर 3 बजे उनका निधन हो गया. आजतक से बातचीत में उनके पति संजय सिंह भादली ने बताया कि निशी सिंह की जिंदगी के आखिरी दिन कैसे बीते थे और किस कारण से उनका निधन हुआ.

चार सालों से थीं परेशान
संजय ने बताया, ‘हां, तीन बजे उनका निधन हो गया था. कल रात को 11 बजे बारिश बहुत तेज थी. उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ना शुरू हुई तो हम उनको लेकर गए. वो पहले से अस्पताल में ही एडमिट थीं. 110 दिन वह वहां रहीं. मई से लेकर 2 सितम्बर तक वह अस्पताल में थीं. 2 तारीख को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था. परसों (16 सितम्बर) उनका जन्मदिन था. सेलिब्रेट किया था हमने घर पर.’

पति से की थी लड्डू की डिमांड
लड्डू खाने की निशी ने संजय से डिमांड की थी. वह बताते हैं, ‘उन्हें बेसन के लड्डू बहुत पसंद थे. उन्होंने मुझे कहा था मुझे लड्डू खिलाओ तो मैंने खिलाया. तो कल दोपहर तक बिल्कुल ठीक थीं. पानी मांग रही थीं. शाम होते-होते उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हुई. उनके खून में जो इन्फेक्शन था, वो 60,000 क्रॉस कर गया था. इसकी वजह से उनकी हार्टबीट को भी सप्लाई रुक गया था. और ब्रेन को भी सप्लाई नहीं दे रहा था. ये कारण बना उनकी मौत का. चार साल से वह पैरालिसिस से पीड़ित थीं. सफर कर ही रही थीं.’

संजय सिंह ने बताया कि इंडस्ट्री से उनकी मदद को कौन आगे आया था. उन्होंने कहा, ‘डायरेक्टर रमेश तौरानी जी की बेटी स्नेहा उनकी दोस्त हैं. उन्होंने मुझे एक लाख रुपये भेजे थे. कुबूल है सीरियल की प्रोड्यूसर गुल खान ने मुझे 50 हजार और एक्ट्रेस सुरभि चांदना ने मुझे 50 हजार भेजे थे. वह निशी को बहुत पसंद करती थीं.’

स्लमडॉग मिलियन से जुड़ी थीं निशी
निशी सिंह के करियर के बारे में उन्होंने कहा, ‘निशी ने 8 सालों तक ही इंडस्ट्री में काम किया. उन्होंने मानसून वेडिंग फिल्म में काम किया. फिर कमल हासन और मामूथी की फिल्म की. मुंबई में शिफ्ट होने के बाद उन्होंने सीरियल और फिल्मों में काम किया. फिर इन्होंने एक कंपनी शुरू की, जिससे इन्होंने लवलीन के साथ मिलकर स्लमडॉग मिलियनेयर फिल्म के बच्चों की कास्टिंग की थी. और भी बहुत फिल्मों में कास्टिंग की. तेनाली रामा, निशा भाभी और इश्कबाज उनके शो ऑन एयर थे, जब वह बीमार पड़ीं. एक बार बीमार पड़ीं तो फिर उठी ही नहीं.’

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...