13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयपैसों की उगाही करने के लिए, रिटायर होने के बाद हवलदार बना...

पैसों की उगाही करने के लिए, रिटायर होने के बाद हवलदार बना फर्जी SHO, ऐसा हुआ अरेस्ट

Published on

रोहिणी

साउथ रोहिणी पुलिस ने नकली एसएचओ को गिरफ्तार किया है। वह एक युवक को कॉल कर उधार दिए गए रुपयों को लौटाने में मध्यस्थता कर रहा था। आरोपी की पहचान मंगोलपुर कलां निवासी 60 वर्षीय जय भगवान के रूप में हुई है। वह दिल्ली पुलिस की कम्यूनिकेशन यूनिट में हेड कांस्टेबल के पद से रिटायर हुआ है।

डीसीपी रोहिणी डिस्ट्रिक प्रणव तायल के मुताबिक, 17 सितंबर को सेक्टर 16 रोहिणी निवासी राघव नाम के युवक ने साउथ रोहिणी थाने में शिकायत दी कि एक शख्स उन्हें कॉल कर परेशान कर रहा है। वह खुद को समयपुर बादली थाने का एसएचओ बता रहा है। कॉलर ने कहा कि जो तुमने रुपए प्रवीन गुप्ता को उधार दिए हैं, वह उन्हें वापस दिलाने में मदद कर सकता है। यह पता चलने पर वह समयपुर बादली थाने गया, जहां उसे पता चला इस नाम का वहां कोई एसएचओ नहीं है। जब राघव ने इस शख्स के पास कॉल की तो उन्हें बताया गया कि वह एसएचओ साउथ रोहिणी है। अभी अवंतिका सेक्टर तीन रोहिणी में है।

पीड़ित ने उस शख्स से बात की और मिलने के लिए सेक्टर दो रोहिणी में बुला लिया। उस समय दो पुलिसकर्मी भी वहीं छिपकर खड़े थे। जैसे ही वह दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी पहने हुए पहुंचा। तभी पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए, उसकी पोस्टिंग के बारे में सवाल जवाब किए। इसके बाद साउथ रोहिणी थाने लाया गया। बाद में इससे पूछताछ में पता चला वह दिल्ली पुलिस कम्यूनिकेशन यूनिट हैदरपुर में हैड कांस्टेबल के पद से पिछले महीने ही 31 अगस्त को रिटायर हुआ है। रोहिणी साउथ थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...