18 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized'दो लड़कों को एक ही समय पर डेट मत करना' बेटी सुहाना...

‘दो लड़कों को एक ही समय पर डेट मत करना’ बेटी सुहाना को गौरी खान की सलाह

Published on

बॉलीवुड की फेमस फैबुलस वाइव्स की करण जौहर के मोस्ट रेटेड चैट शो कॉफी विद करण 7 में एंट्री हो ही गई. ये गॉर्जियस लेडीज हैं गौरी खान, महीप कपूर और भावना पांडे. कॉफी विद करण के अपकमिंग एपिसोड में आपको बॉलीवुड स्टार्स की लवली वाइव्स के सीक्रेट्स जानने को मिलेंगे.

डेटिंग पर सुहाना को मां से मिली क्या सलाह?
करण जौहर ने कॉफी विद करण का धमाकेदार प्रोमो शेयर किया है. इसमें वे गौरी खान, महीप कपूर और भावना पांडे से मजेदार सवाल पूछते नजर आ रहे हैं. करण जौहर ने पूछा- सुहाना खान को डेटिंग पर क्या सलाह दी? गौरी ने कहा- कभी दो लड़कों को एक ही समय में डेट मत करना. दूसरा सवाल था- शाहरुख खान और आपकी लव स्टोरी को कौन सी फिल्म का टाइटल देंगी? गौरी ने कहा- दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे. गौरी खान के इस जवाब से करण जौहर भी सहमत दिखे.

करण जौहर को आया शाहरुख का फोन
महीप कपूर से पूछा- अगर आपको कोई फिल्म ऑफर होगी तो किसके साथ ये मूवी करना चाहेंगी? महीप कपूर ने इसका जो जवाब दिया उसने करण जौहर को चौंकाया. महीप के मुताबिक उनकी स्क्रीन पेयरिंग ऋतिक रोशन संग अच्छी लगेगी. वे ऋतिक संग शानदार दिखेंगी. शो के एक सेगमेंट में फोन कॉल्स कर करण जौहर की बात करानी होती है. यहां पर गौरी खान ने शाहरुख खान का नंबर लगाया. शाहरुख खान इस चैट शो का हिस्सा ना होकर ही पार्ट बनें. गौरी खान शो में अपनी लव लाइफ, बच्चों और काम को लेकर बातें करती दिखेंगी.

शाहरुख की कौन सी आदत गौरी खान को नहीं पसंद?
को-ऑर्ड सेट, पिंक ब्लेजर, मैचिंग स्कर्ट में गौरी खान स्टनिंग लग रही थीं. महीप नें पिंक गाउन कैरी किया. वहीं भावना पांडे रेड ड्रेस में गॉर्जियस लगीं. शो में तीनों लेडीज के बीच शाहरुख खान को लेकर जमकर बातचीत हुई. उन्होंने बताया कैसे शाहरुख खान जेंटलमैन हैं. ऑन स्क्रीन ही नहीं ऑफ स्क्रीन भी. करण जौहर ने बताया कैसे शाहरुख खान परफेक्ट होस्ट हैं. वे गेस्ट को उनकी गाड़ी तक जाकर उन्हें सीऑफ करते हैं. गौरी खान ने बताया कि पति की ये आदत कभी कभी उन्हें नाराज कर देती है. क्योंकि शाहरुख पार्टी में समय बिताने की बजाय अंदर-बाहर ही करते रहते हैं. लोग पार्टी में शाहरुख को ढूंढते रहते हैं. गौरी को फिर ऐसा महसूस होता है हम पार्टी घर के अंदर करने की बजाय बाहर रोड पर कर रहे हैं.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...