13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयआज अपनी महारानी को विदा कर रो रहा ब्रिटेन, तब सड़क पर...

आज अपनी महारानी को विदा कर रो रहा ब्रिटेन, तब सड़क पर उतर आया था पूरा भारत

Published on

नई दिल्‍ली

आज ब्रिटेन में हर आंख नम है। उनकी प्‍यारी महारानी अब कभी नहीं दिखेंगी। वह सिर्फ उनकी यादों में रहेंगी। महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार पर हर ब्रितानी की केवल एक ख्‍वाहिश थी। उनके अंतिम दर्शन की। इसके लिए लंदन में लोगों ने सड़क किनारे टेंट तक बना लिए थे। कोई भी यह मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहता था। 1964 में ऐसा ही कुछ भारत में देखने को मिला था। तब हर देशवासी रो रहा था। सड़क पर मानों पूरा भारत उतर आया था। वह तारीख 28 मई थी। इसके एक दिन पहले देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरूने अंतिम सांस ली थी। उनकी अंतिम विदाई पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा था। व्‍यवस्‍था संभालने की जिम्‍मेदारी सेना को दी गई थी। राजधानी में जहां से उनके पार्थ‍िव शव को गुजरना था, वहां तिल रखने तक की जगह नहीं थी। तब 15 लाख लोग दिल्‍ली की सड़कों पर उतर आए थे। उनका अंतिम संस्‍कार हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था।

27 मई को नेहरू ने ली थी अंतिम सांस
वह 27 मई की मनहूस तारीख थी। देश ने अपने पहले पीएम को खो दिया था। 23 से 26 मई को नेहरू छोटे से ब्रेक के लिए देहरादून गए थे। उस रात अपने आधिकारिक आवास तीन मूर्ति भवन में वह ठीकठाक सोए थे। अगली सुबह जब वह उठे तो उन्‍होंने सीने में दर्द की शिकायत की। तब सुबह 6.25 बजे थे। इसके बाद वो बेसुध हो गए थे। उनकी बेटी इंदिरा गांधी ने तुरंत तीन डॉक्‍टरों की टीम भेजी थी। ये वही डॉक्‍टर थे जो पहले से नेहरू की तबीयत पर नजर रख र‍हे थे। इसके छह महीने पहले नेहरू को दिल का दौरा पड़ चुका था। हालांकि, इस बार अटैक पड़ने पर उन्‍होंने दोबारा आंखें नहीं खोलीं। दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी। दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर उनके दुखद निधन का ऐलान किया गया था।

15 लाख लोग सड़कों पर उतरे थे
अगले दिन यानी 28 मई को राजकीय सम्‍मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकली। इस दौरान सेना के तीनों प्रमुख भी मौजूद थे। नेहरू के पार्थिव शरीर को तिरंगे से लपेटा गया था। उनका अंतिम संस्‍कार शांतिवन में हुआ था। इस दौरान 15 लाख लोगों का हुजूम सड़क पर उतर आया था। हर आंख नम थी। भारी दिल से लोगों ने उन्‍हें विदाई दी थी।

इसी तरह के शोक में आज ब्रिटेन डूबा है। ब्रिटेन में सर्वाधिक समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंमित संस्‍कार पर देश-दुनिया से लोग जुटे हैं। राजपरिवार की शाही परंपराओं के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को दफन कर दिया जाएगा।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...