18 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedचीनी मोबाइल कंपनियों का हुआ मोहभंग! भारत से समेट रहीं कारोबार, अरबों...

चीनी मोबाइल कंपनियों का हुआ मोहभंग! भारत से समेट रहीं कारोबार, अरबों का होगा नुकसान

Published on

नई दिल्ली

चीनी मोबाइल कंपनियां लगातार इनकम टैक्स की रडार पर हैं। पिछले दिनों चीन की दिग्गज मोबाइल कंपनियों जैसे Xiaomi, Vivo, Oppo के दफ्तर पर छापेमारी हुई थी। भारत सरकार चीनी कंपनियों Oppo, Vivo और Xiaomi पर अवैध टैक्स लेनदेन की जांच कर रही हैं। साथ ही भारत सरकार की तरफ से पिछले एक साल में Wechat, Tiktok समेत 300 चीनी मोबाइल ऐप्स को बैन किया गया है। शायद यही वजह है कि चीनी कंपनियों का भारत से मोह भंग हो रहा है। ऐसे में चीनी कंपनियां भारत के अलावा एक अन्य देश की तलाश में हैं, जहां मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग की जा सके। वही कुछ लोगों का मानना है कि भारत में लेबर कॉस्ट में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसकी वजह से चीनी कंपनियां ऐसे देश में अपने कारोबार को शिफ्ट कर रही हैं, जहां लेबर कॉस्ट सबसे कम है।

इन देशों की तरफ कर रही रुख
ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक चीनी कंपनियां भारत को छोड़कर अन्य विकल्प के तौर पर इजिप्ट, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और नाइजीरिया की तलाश में हैं। चीनी कंपनियों की तरफ से इन देश में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि चीनी कंपनियां इन देशों में कारोबारी क्षमता, लोकल पॉलिसी और लेबर कॉस्ट का कैलकुलेशन कर रही हैं। साथ ही वहां की सरकार के साथ मैन्युफैक्चरिंग स्थापित करने को लेकर समझौते कर रही हैं। चीनी कंपनियों का अन्य देशों में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शिफ्ट करने से भारत को जोरदार नुकसान होने की उम्मीद है।

सालाना मोबाइल प्रोडरक्शन होगा 20 मिलियन
बता दें कि ओप्पो की तरफ से इजिप्ट में 20 मिलियन डॉलर की लागत मोबाइल फोन प्लांट लगााया जा रहा है। ओप्पो प्लांट की औसतन सालाना प्रोडक्शन कैपेसिटी 4.5 मिलियन है। ऐसा अनुमान है कि चीनी कंपनियों के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के बाद अगले 5 साल में इजिप्ट में 900 से ज्यादा नौकरियां जनरेट होने का अनुमान है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...