20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedदूसरे सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई ‘ब्रह्मास्त्र’, कमाए केवल इतने...

दूसरे सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई ‘ब्रह्मास्त्र’, कमाए केवल इतने करोड़

Published on

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र‘ ने रिलीज के बाद से लगातार कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े। ओपनिंग डे के मामले में यह साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। साथ ही ‘द कश्मीर फाइल्स‘ को पीछे छोड़ते हुए यह नंबर वन हिंदी फिल्म भी बन गई है। लंबे समय बाद किसी फिल्म ने भारी संख्या में दर्शकों को सिनेमाघरों की तरफ खींचा है। वहीं फिल्म ने दिखाया कि बायकॉट ट्रेंड का उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा और वर्ल्डवाइड 360 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अब अगर 11वें दिन का कलेक्शन देखें तो जरूर निराशा होगी क्योंकि भारी गिरावट हुई है।

सिंगल डिजिट तक सिमटा आंकड़ा
दूसरा सोमवार आते ही ऐसा लग रहा है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई। फिल्म की कमाई का आंकड़ा ना केवल सिंगल डिजिट तक सिमट कर रह गया बल्कि यह 5 करोड़ से कम रहने का अनुमान है। 11वें दिन के एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने ही बता दिया था कि फिल्म की कमाई गिरने वाली है और वही हुआ भी।

सोमवार को इतने करोड़ का कलेक्शन
वीकडेज में फिल्म सुस्त पड़ती दिखी। वेब पोर्टल Sacnilk के मुताबिक, फिल्म का कलेक्शन 11वें दिन केवल 4.80 करोड़ के करीब रहा है। अंतिम आंकडे आने तक इनमें मामूली फेरबदल हो सकता है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 220 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

250 करोड़ की ओर बढ़ रही फिल्म
16 सितंबर को कोई ऐसी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई जिससे ‘ब्रह्मास्त्र‘ को टक्कर मिलती। उसके बाद भी फिल्म के कलेक्शन में इतनी गिरावट हुई। शुक्रवार को ‘जहां चार यार‘ और ‘मट्टो की साइकिल‘ सिनेमाघरों में आई। दोनों ही छोटे बजट की फिल्में हैं जिनके बारे में मास ऑडियंस को उतना पता नहीं है। अब देखना होगा कि ‘ब्रह्मास्त्र‘ कब तक 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...