8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइंग्लैंड में मंदिर पर हमला, धार्मिक ध्वज को उतारकर जलाने का आरोप

इंग्लैंड में मंदिर पर हमला, धार्मिक ध्वज को उतारकर जलाने का आरोप

Published on

लंदन

इंग्लैंड के लेस्टर शहर में फैले हिंदू-मुस्लिम तनाव के बीच मंदिर पर हमले की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को झड़प के दौरान एक मंदिर को भी निशाना बनाया गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने मंदिर पर झंडे को उतार दिया और उसमें आग लगा दी। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने इस मामले पर बयान जारी किया है। इसमें कहा गया, ‘हमें इस मामले की जानकारी है। इसे लेकर वीडियो सामने आया है, जिसमें शहर के मेल्टॉन रोड पर एक धार्मिक इमारत पर लगे झंडे को एक आदमी नीचे गिराता नजर आ रहा है। हमारी टीम की ओर से इस केस की जांच की जाएगी।’

भारत ने हिंदू परिसर में तोड़फोड़ की कड़ी निंदा की
वहीं, भारत ने लेस्टर में भारतीय समुदाय के खिलाफ हिंसा और हिंदू परिसर में तोड़फोड़ की कड़ी निंदा की है। साथ ही इन हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि उसने इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया है। शहर में झड़पों की खबरों के बाद ब्रिटेन के अधिकारियों से प्रभावित लोगों के लिए सुरक्षा की अपील की गई है।

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद बढ़ा तनाव
दरअसल, पिछले महीने के अंत में एशिया कप में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद प्रशंसकों के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद से शहर में हिंदू और मुस्लिम समूहों के बीच भी झड़पों की खबरें आई हैं। लेस्टरशायर पुलिस ने कहा कि पूर्वी लेस्टर क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उसका अभियान जारी है और 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘हम लेस्टर में हिंसा, अव्यवस्था या अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम शांति और बातचीत की अपील करना जारी रखेंगे।’

झड़प के दौरान लाठी-डंडों के साथ दिखी भीड़
सोशल मीडिया पर आई रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस सप्ताह के अंत में एक विरोध प्रदर्शन से मामला बढ़ा। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि पुलिस भीड़ के दो समूहों को रोकने की कोशिश कर रही है, जबकि इस दौरान कांच की बोतलें फेंकी गई थीं और कुछ लोग लाठी और डंडों के साथ मौजूद थे।

 

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...