8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयअगले साल दिल्ली में नहीं होगी सेना दिवस परेड, यहां शिफ्ट करने...

अगले साल दिल्ली में नहीं होगी सेना दिवस परेड, यहां शिफ्ट करने का ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

सेना दिवस (15 जनवरी) के मौके पर हर साल दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित की जाने वाली सेना दिवस परेड को अगले साल दिल्ली से बाहर शिफ्ट करने का फैसला किया गया है. भारतीय सेना ने आर्मी डे परेड को दक्षिणी कमान क्षेत्र में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है.

बता दें कि सेना दिवस के दिन देश को आजादी मिलने के बाद भारत का पहला कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया था. लेफ्टिनेंट जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) केएम करियप्पा ने 15 जनवरी, 1949 को अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ का स्थान लिया था, तभी से इस दिन सेना दिवस मनाया जाता है.

करियप्पा मैदान में होता है आयोजन
हर बार की तरह पिछले साल भी दिल्ली के करियप्पा परेड मैदान में आर्मी डे परेड का आयोजन किया गया था. जनवरी 2022 में हुई आर्मी डे परेड के दौरान तब के सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा था कि हमारा धैर्य हमारा आत्मविश्वास है, लेकिन किसी को भी इसे परखने की गलती नहीं करनी चाहिए.

जब जनरल नरवणे ने दी थी चीन को चेतावनी
जनरल नरवणे ने आगे कहा था कि भारतीय सेना का संदेश साफ है कि LAC पर एक-तरफा यथास्थिति को किसी कीमत पर बदलने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा था कि कई स्तर पर बातचीत का नतीजा हुआ है कि कई क्षेत्रों में डिसएंगेजमेंट पूरा हो चुका है. उन्होंने कहा, ‘आपसी और समान सुरक्षा के आधार पर मौजूदा स्थिति को निपटाने की कोशिश जारी रहेगी.

गलवान के शहीदों को किया गया था याद
इससे पहले 2021 में आयोजित की गई आर्मी डे परेड के दौरान गलवान के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई थी. परेड के दौरान 15 जून 2020 को लद्दाख में शहीद तीन जवानों की पत्नियों को सम्मानित किया गया. बता दें कि पिछले साल 15 जून को लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इस झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे. भारतीय सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में कई चीनी सैनिक भी मारे गए थे. हालांकि चीन ने ये स्वीकार तो किया था.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...