20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedगुजराती फिल्म 'छेलो शो' भारत की ऑस्कर में ऑफिशल एंट्री, कश्मीर फाइल्स...

गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ भारत की ऑस्कर में ऑफिशल एंट्री, कश्मीर फाइल्स और RRR को झटका

Published on

पिछले काफी समय से इस बात पर चर्चा चल रही थी कि साल 2022 में भारत की तरफ से विदेशी भाषा की कैटिगरी में बेस्ट फिल्म के लिए कौन सी फिल्म ऑफिशली जाने वाली है। इस लिस्ट में RRR, द कश्मीर फाइल्स से लेकर बहुत सी फिल्मों की चर्चा थी अब भारत सरकार की तरफ से घोषणा हो गई है कि गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ (Chhello Show) इस साल भारत की तरफ से ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के लिए ऑफिशल एंट्री होगी।

खूब मिली है फिल्म को तारीफ
गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ का डायरेक्शन पैन नलिन ने किया है। फिल्म में भाविन राबरी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल और परेश मेहता ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म को पहली बार साल 2021 में ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। इसके बाद फिल्म को कई अलग-अलग अवॉर्ड फंक्शन में दिखाया गया है जहां इसे खूब तारीफ मिली है।

क्या है फिल्म की कहानी?
‘छेलो शो’ एक ऐसे बच्चे समय की कहानी है जो सौराष्ट्र का रहने वाला है। उसके पिता एक गुजरात के एक रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते हैं। एक दिन समय एक सिनेमाघर के प्रॉजेक्शन रूम में पहुंच जाता है और बहुत सारी फिल्में देखता है। समय को उस समय सिनेमा के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है लेकिन उसकी खुद की जिंदगी एक सिनेमा है। यही इस फिल्म की कहानी है।

नहीं थी इस फिल्म की उम्मीद
पहले कहा जा रहा था कि इस साल की सुपरहिट फिल्म रहीं RRR या फिर ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ऑस्कर अवॉर्ड्स में भेजा जा सकता है लेकिन अब ‘छेलो शो’ के बाद इन फिल्मों के लिए कोई उम्मीद नहीं है। इन दोनों फिल्मों के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी कैंपेन चलाया जा रहा था।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...