20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedपैसे देकर फोटो ख‍िंचवाती हैं उर्फी जावेद? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

पैसे देकर फोटो ख‍िंचवाती हैं उर्फी जावेद? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

Published on

सोशल मीडिया सेंसेशन और फैशन आयकॉन उर्फी जावेद अपनी स्टाइलिंग और हाजिर जवाबी के लिए जानी जाती हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. उर्फी जावेद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में लोगों के उन अजीबो-गरीब सवालों का जवाब दिया, जहां उनसे उनके बॉयफ्रेंड और फेमस होने को पीछे राज खोलने के लिए कहा गया. उर्फी जावेद ने अपने ही अंदाज में इन लोगों को जवाब भी दिया. सवाल कुछ इस प्रकार थे-

उर्फी जावेद का जो वीडियो वायरल हो रहा, उसमें वह क्विंट नियॉन को इंटरव्यू देती नजर आ रही हैं. उर्फी जावेद ने पहले तो शुरुआती वीडियो में कहा कि मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर लोग किस तरह के सवाल मेरे बारे में गूगल कर रहे हैं. और अगर कर भी रहे हैं तो मैं आज से पहले भी इनके बारे में खुलकर बता चुकी हूं. कोई नहीं, फिर भी अब इन्होंने पूछा है और गूगल कर रहे हैं तो बता देती हूं. पहला सवाल था कौन हैं उर्फी जावेद? इसपर उर्फी जावेद ने कहा कि मैं एक आयकॉन हूं.

उर्फी जावेद मशहूर क्यों हैं?
उर्फी जावेद मशहूर ही मशहूर होने के लिए है.

कौन है उर्फी जावेद का बॉयफ्रेंड?
एक्ट्रेस ने कहा कि मैं आप लोगों को बता दूं कि मेरा बॉयफ्रेंड हाइट में लंबा है. वह काफी हैंडसम भी है. तो अगर आपको कोई मिले ऐसा बंदा तो तुरंत उसे मेरे पास भेज देना.

उर्फी जावेद के कपड़े कौन डिजाइन करता है?
एक्ट्रेस बोलीं- चूहे, बिजली वाला और कुत्ते. ये लोग मिलकर मेरे कपड़े डिजाइन करते हैं.

उर्फी जावेद का प्रोफेशन क्या है?
मैं प्रोफेशनल सैवेज हूं.

उर्फी जावेद ऐसे अजीबो-गरीब कपड़े पहनकर आखिर जाती कहां है?
उर्फी ने कहा कि मैं इस बात में बहुत यकीन रखती हूं कि आप कभी भी, कहीं भी मर सकते हैं तो जब आप मरते हैं तो उन्हीं कपड़ों में मरते हैं जो आपने पहने होते हैं. तो अगर मैं मरती हूं तो मैंने उस समय उस तरह के कपड़े पहने होंगे, जिन्हें मैं हमेशा पहनना पसंद करती हूं. मैं इसी तरह से दिखना भी चाहती हूं. मैं लोगों को अपने कपड़ों से डराना चाहती हूं.

उर्फी जावेद ट्रेंड क्यों करती हैं?
देखो मेरा चेहरा और एटीट्यूड.

पैपराजी उर्फी जावेद की फोटोज क्यों लेता है?
क्या मुझे इस सवाल का जवाब देने की जरूरत है?

उर्फी जावेद, पैपराजी को कितने पैसे पे करती हैं, उनकी फोटो लेने के लिए?
यह सवाल मुझसे क्यों पूछ रहे हो? यह सवाल तुम लोगों को पैपराजी से पूछना चाहिए. मुझे किसी को पे करने की जरूरत नहीं है, वह भी मेरी फोटो लेने के लिए. मुझे देखो. अगर इतना ही आसान होता कि पैपराजी को पैसे देकर आप फोटो क्लिक करवा सकते हो तो हर कोई मशहूर नहीं हो जाता? तुम्हें क्या लगता है कि क्या लोगों को मशहूर नहीं होना? सभी को होना है. क्या उनके पास पैपराजी को देने के लिए पैसा नहीं हैं? हैं, उन्हें भी मशहूर होना है, लेकिन ऐसा नहीं होता कि पैपराजी को आप पैसे देकर खुद को मशहूर कर सकते हो.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...