8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयतब जिस्म पूरी तरह ढंकता नहीं था... हिजाब पर जब टीवी स्टूडियो...

तब जिस्म पूरी तरह ढंकता नहीं था… हिजाब पर जब टीवी स्टूडियो में मौलाना से हुई गरमागरम डिबेट

Published on

नई दिल्ली

हिजाब के मुद्दे पर टीवी चैनलों के स्टूडियो से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गरमागरम बहस हो रही है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में गेरुआ शॉल, ईरान, मफलर और पल्लू तक का जिक्र हुआ। याचिकाकर्ताओं के वकील ने दलील दी कि जैसे हिंदू महिला सिर पर पल्लू रखती है, उसी तरह से हिजाब है। इधर, टाइम्स नाउ नवभारत में मौलाना Vs लेडी ब्रिगेड के बीच चर्चा के दौरान जब सवाल हुआ कि इस्लाम फॉलो करने के बावजूद महिलाएं हिजाब पहनकर स्टूडियो क्यों नहीं आईं? इस पर हिजाब बैन का समर्थन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अंबर जैदी ने स्टूडियो में ही मौजूद मौलाना को करारा जवाब दिया।

तब जिलबाग पहना जाता था
जैदी ने कहा, ‘जिस 59 आयत की बात मौलाना ने की है, उसमें कहा गया है कि कह दो बेटियों और पत्नियों से कि सिर को ढंका करें। उससे पहले खिमर-जिलबाग महिलाएं पहना करती थीं। उसमें महिलाओं का जिस्म पूरी तरह से कवर नहीं हो पाता था। इस कारण महिलाओं के साथ अक्सर हादसे होते थे। उसी वजह से ये सब चीजें हुईं।’ उन्होंने आगे कहा कि इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि जिस्म को ढंकना जरूरी है, इसका मतलब ये नहीं है कि आप कपड़ों के ऊपर कपड़े पहन लें और तपती धूप में सिंथेटिक कपड़ा पहनकर आप मर जाएं या बेहोश हो जाएं।

जैदी ने आगे कहा कि इस्लाम ही नहीं, यहूदियों में भी, ईसाई में भी इस तरह की प्रैक्टिस पाई जाती है और उसमें समय के साथ बदलाव हुए हैं। मिस्र की सभ्यता की अगर हम बात करते हैं तो अमीर या बड़े घर की जो महिलाएं होती थीं वो बाहर या जब मार्केट जाती थीं तो अपने सिर और चेहरे को कुछ इस तरह से ढंक लेती थीं जो फैशन या कहिए स्टेटस सिंबल होता था। यह देखकर चोर, डाकू उन पर हमला नहीं करते थे। उन्हें पता चल जाता था कि यह अमीर महिला है। इस पर हम हमला नहीं कर सकते। धीरे-धीरे इस प्रथा को अनिवार्य बना दिया गया। उन्होंने साफ कहा कि शरीर या सिर को ढंकना महिलाओं की सुरक्षा के लिए था।

डिबेट के दौरान एक समय ऐसा आया जब तीन मुस्लिम स्कॉलरों ने महिला ऐक्टिविस्टों को कह दिया कि उन्हें इस्लाम के बारे में कुछ पता नहीं है। इस पर महिलाओं ने उनके बारे में कहना शुरू कर दिया वे तो मौलाना ही नहीं हैं। मौलाना से पूछा गया कि मदरसों में पढ़ने जाने वाली लड़कियां अगर कहें कि वह हाफ पैंट पहनना चाहती हैं तो क्या चलेगा? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि पब्लिक डिसेंसी और नैतिकता… इस पर स्टूडियो में हंगामा होने लगा।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...