20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedपुराने वाले 'तारक मेहता' शैलेश लोढ़ा ने कसा तंज, बोले- धोखा देने...

पुराने वाले ‘तारक मेहता’ शैलेश लोढ़ा ने कसा तंज, बोले- धोखा देने वाले… ईश्वर सब देखता है

Published on

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम शैलेश लोढ़ा इन दिनों लगातार चर्चा में है। वह इस शो को अलविदा कह चुके हैं और उन्हें मशहूर एक्टर सचिन श्रॉफ ने रिप्लेस किया है। इस बीच ‘तारक मेहता’ शो के प्रड्यूसर असित मोदी और शैलेश लोढ़ा के बीच का विवाद जगजाहिर हो चला। लगातार आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इस बीच शैलेश लोढ़ा ने नया तंज भरा पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने धोखा देने और बर्बादी की बातों का जिक्र किया। इस पोस्ट के फिलहाल कई मायने निकाले जा रहे हैं। आइए जानिए शैलेश लोढ़ा ने क्या कहा और क्यों असिद मोदी संग उनका बवाल बढ़ता सा दिख रहा है।|

कई महीने पहले शैलेश लोढ़ा ने अचानक शो छोड़ दिया। इसके बाद कई बातें सामने आई कि वह मेकर्स से नाराज चल रहे थे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मेकर्स उनकी डेट्स का सही इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। इस वजह से वह अपने करियर में दूसरी चीजों को नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने पॉपुलर शो को अलविदा कह दिया।

शैलेश लोढ़ा एक्टर के साथ साथ बेहतरीन लेखक और कवि भी हैं जो आए दिन बढ़िया कविताएं सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। इस बीच उन्होंने तंज भरा पोस्ट किया जिसके कई मतलब निकाले जा रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आज नहीं तो कल… ईश्वर सब देखता है।’ वहीं पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘सरल व्यक्ति के साथ किया गया छल आप की बर्बादी के सभी द्वार खोल देता है। चाहे आप कितने भी बड़े शतरंज के खिलाड़ी क्यों न हो।’

फैंस ने बोला ये तो तारक मेहता के लिए कह दिया सर आपने
जिस समय में असित मोदी व शैलेश लोढ़ा के बीच गहमागहमी की खबरें आ रही हैं और फिर ऐसे में इन बातों के कई मतलब निकाले आ रहे हैं। फैंस ने भी कमेंट्स बॉक्स ऑफिस इस पर जमकर रिएक्ट किया। किसी ने लिखा, तारक मेहता का ड्यूपलीकेट चश्मा। किसी ने कहा कि तारक साहब आपने अप्रत्यक्ष रूप से सबकुछ असित मोदी  को बोल दिया है। वहीं कुछ फैंस ने लिखा कि वह उन्हें शो में बहुत मिस करते हैं।

इन स्टार्स ने भी छोड़ा शो
बता दें तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो लगातार सुर्खियों में हैं। पहले दयाबेन उर्फ दिशा वकानी ने शो छोड़ा तो फिर तारक मेहता की वाइफ के रोल में अंजली उर्फ नेहा मेहता ने भी इस शो को छोड़ दिया था।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...