8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतालिबान का करीबी रहा है मसूद अजहर, अब भी अफगानिस्तान में आतंकी...

तालिबान का करीबी रहा है मसूद अजहर, अब भी अफगानिस्तान में आतंकी कैंपः रिपोर्ट

Published on

काबुल

अक्टूबर में होने वाली फाइनैंशल टास्क फोर्स की मीटिंग से पहले पाकिस्तान पर इस बात का दबाव है कि यूएन द्वारा प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर कार्रवाई करे। पाकिस्तान सरकार और तालिबान दोनों ही अजहर को लेकर वाक्युद्ध कर रहे हैं। बता दें कि मसूद अजहर वही आतंकी है जिसे 1999 में कंधार हाईजैक के बाद यात्रियों के बदले में छोड़ दिया गया था।

मामले के जानकार लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले मसूद अजहर काबुल में था और कुनार और खोस्त प्रांतों में उसका आना-जाना भी था। पाकिस्तान की सीमा पर और पाकिस्तान के पूर्वी इलाके में देखा गया था। इसी साल यूएन ने कहा था कि अफगानिस्तान के नांगरहाल में जैश के आठ ट्रेनिंग कैंप हैं।

एफएटीएफ की मीटिंग से पहले पश्चिमी देशों की मांग है कि मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं पाकिस्तान ने तालिबान से संपर्क किया और कहा कि अजहर को ट्रैस करके हिरासत में लिया जाए। तालिबान ने पाकिस्तान की रिपोर्ट को खारिज किया और कहा कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल किसी भी सशस्त्र संगठन को किसी देश के खिलाफ नहीं करने दिया जाएगा। एससीओ समिट के दौरान भी पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा कि मसूद अजहर अफगानिस्तान में ही था।

लोगों का कहना है कि जैश-ए-मोहम्मद के अलावा केवल अलकायदा ही तालिबान के करीब है। इसके अलावा लश्कर और जुनदुल्लाह भी तालिबान के करीबी नहीं हैं। जानकारों का कहना है कि तालिबान के राज में अफगानिस्तान में जैश के कैंप धड़ल्ले से चलते हैं। ऐसे में हो सकता है कि मसूद अजहर अफगानिस्तान में ही छिपा हो। वहीं भारत के सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है यह केवल पाकिस्तान की चाल हो। क्योंकि वह चाहता है कि एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट से किसी भी तरह से उसका नाम हटा दिया जाए।

 

Latest articles

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

भेल के सरस्वती मंदिर में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ का समापन

भोपाल राजधानी के बरखेड़ा स्थित सरस्वती मंदिर छठ घाट पर बुधवार सुबह लोक आस्था के...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...