16.4 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिअध्यक्ष पद की रेस से राहुल दूर? ‘यात्रा’ में बीत जाएगी नामांकन...

अध्यक्ष पद की रेस से राहुल दूर? ‘यात्रा’ में बीत जाएगी नामांकन की डेट

Published on

नई दिल्ली

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में हिस्सा लेने की कोई संभावना नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से पार्टी सूत्रों ने कहा है कि राहुल गांधी जो इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं, उनका कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 30 सितंबर तक दिल्ली पहुंचने का कोई इरादा नहीं है। उधर, कांग्रेस हलकों में चर्चा यह भी है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच अध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला हो सकता है।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं की ओर से राहुल गांधी से लगातार अपील की जा रही है कि वे एक बार फिर पार्टी की कमान संभाले। महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु, बिहार, हरियाणा, झारखंड और जम्मू और कश्मीर राज्यों की कांग्रेस इकाईयों ने राहुल गांधी से अपील की है कि वे पार्टी में अध्यक्ष पद को फिर से संभाले। लेकिन इस बीच पार्टी सूत्रों से जानकारी सामने आ रही है कि राहुल गांधी अध्यक्ष बनने के लिए अभी भी तैयार नहीं हैं। उनका पूरा फोकस इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा पर है।

राहुल गांधी की इस जिद को हवा तब भी मिलती है जब एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को पद की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना महात्मा गांधी से की। उधर, चर्चा है कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच मुकाबला कड़ा हो सकता है। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन से पहले गहलोत ने विधायकों की मीटिंग बुलाई है।

दिल्ली की दौड़ लगाएंगे गहलोत
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत 25 से 28 सितंबर के बीच दिल्ली पहुंच सकते हैं। यहां वे कांग्रेस के सीनीयर लीडर्स से मिलेंगे।

राहुल गांधी कर चुके हैं स्पष्ट?
बता दें कि इससे पहले, राहुल गांधी ने कहा था, “मैं कांग्रेस का अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, यह चुनाव होने पर स्पष्ट हो जाएगा। लेकिन, मैंने स्पष्ट रूप से तय कर लिया है कि मैं क्या करूंगा और मेरे दिमाग में कोई भ्रम नहीं है।” इस बीच, शशि थरूर और अशोक गहलोत के नाम कांग्रेस अध्यक्ष के लिए संभावित उम्मीदवार के रूप में सामने आए हैं। हालांकि, गहलोत की उम्मीदवारी की अभी पुष्टि नहीं हुई है, जिसमें कहा गया है कि वह राहुल गांधी को वापस अध्यक्ष के लिए मनाने के अपने प्रयासों को जारी रखेंगे।

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...