16.4 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिअमानतुल्लाह खान ने एसीबी कस्टडी में की सीने में दर्द की शिकायत,...

अमानतुल्लाह खान ने एसीबी कस्टडी में की सीने में दर्द की शिकायत, एम्स ले जाया गया

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की हिरासत में चल रहे आप पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को डाक्टरी जांच के लिए एम्स ले जाया गया है। इससे पहले खान को जांच के लिए हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया था। जांच के दौरान उनकी ई सी जी में कुछ बदलाव आया था जिसे देखते हुए डाक्टरों ने विधायक अमानतुल्लाह को एम्स के लिए स्थानांतरित कर दिया।

देर रात यह जानकारी देते हुए एसीबी अधिकारियों ने बताया कि विधायक को चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में उनके तीन और सहयोगी को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इनका विधायक का आमना सामना करा पूछताछ की गई।

बता दें कि दिल्ली वक्फ बोर्ड चेयरमैन और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान को कथित भर्ती घोटाले को लेकर गिरफ्तार किया गया है। अमानतुल्लाह खान को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 16 सितंबर को पूछताछ और 5 ठिकानों पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। एसीबी वक्फ बोर्ड में कथित घोटाले की जांच कर रही है।

ओखला से विधायक अमानतुल्लाह वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं। एसीबी ने उनके आवास समेत उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान दस्तावेजों के अलावा अवैध हथियार और कैश बरामद किए गए थे।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...