20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedमेहमानों से परेशान फराह खान, बोलीं- खाना ले गए, डिब्बे तो वापस...

मेहमानों से परेशान फराह खान, बोलीं- खाना ले गए, डिब्बे तो वापस कर दो

Published on

फराह खान बॉलीवुड की उन पर्सनैलिटीज में से एक हैं, जिनके सभी सेलेब्रिटीज से अच्छे रिलेशन हैं. आमतौर पर हर स्टार का उनके घर आना जाना लगा रहता है. बॉलीवुड में वैसे भी फराह के हाथ के खाना बेहद मशहूर है. हर कोई उनके बनाए डिशेज की तारीफ करता है. लेकिन अब इन्हीं खाने के शौकीन स्टार्स ने फराह को परेशान कर दिया है. फराह ने वीडियो जारी कर सभी से एक गुहार लगाई है.

फराह के डिब्बे ले गए स्टार्स
फराह का हर पोस्ट आमतौर पर मजेदार होता है. बिंदास नेचर की फराह अपनी कॉमेडी नेचर के लिए भी जानी जाती हैं. फराह के बनाए खाने के साथ-साथ लोग उनकी हाजिरजवाबी के भी फैन हैं. फराह हमेशा ही अपने इंस्टाग्राम पर मेजदार कंटेंट पोस्ट करती रहती हैं. इस बार भी उन्होंने एक सार्वजनिक गुहार लगाते हुए मस्ती भरा मैसेज शेयर किया है. ये वीडियो फराह ने अपने चहेते स्टार्स के लिए दिया है जो उनके घर आते हैं, खाना खाते हैं, उसकी तारीफ करते हैं और डिब्बे में पैक कर अपने साथ भी ले जाते हैं. लेकिन डिब्बे को वापस देना भूल जाते हैं. फराह ने वीडियो पोस्ट कर लिखा- ‘डब्बा वापसी. ये वक्त है अपने डब्बो को घर वापस लाने का.’

फराह ने जारी किया पब्लिक नोटिस
फराह ने इसी बात को लेकर सभी स्टार्स को वॉर्निंग दे डाली है. फराह ने कहा कि- नमस्ते, ये पब्लिक मैसेज मेरे उन सभी दोस्तों के लिए हैं, जो मेरे घर आते हैं. खाना खाते हैं. उस खाने को पसंद करते हैं. वे उस खाने को इतना पसंद करते हैं कि अपने साथ पैक करा कर भी ले जाते हैं. उन डब्बों में जो कभी वापस नहीं आते हैं. ये वक्त है कि अब उन डब्बों को वापस किया जाए. प्लीज, डब्बे बहुत जरूरी होते हैं. अगर तुम लोग डब्बा वापस नहीं करोगे तो मैं फिर से कैसे तुम्हारे लिए खाना पैक करा के भेजुंगी. प्लीज डब्बा वापस करो. एक खाने के डब्बे की कीमत तुम क्या जानो…डब्बे वापस भेजो.

सेलेब्स ने किया रिएक्ट
फराह खान के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है. संजय कपूर ने लिखा- मैं तुम्हे खाली डब्बा भेज रहा हूं, भर कर वापस भेज देना. इसके बाद रवीना टंडन ने भी कमेंट कर सफाई दी है. उन्होंने लिखा- मैं हमेशा वापस भेजती हूं, साथ में कुछ खाने का भरकर. भावना पांडे ने लिखा- मैंने भेज दिया है. सीमा सजदेह ने लॉफिंग इमोजी कमेंट किया, फिर लिखा- मैं डब्बा भेज रही हूं, इसे भर देना. डायना पेंटी ने कहा- आपके डब्बे बेस्ट होते हैं. मैं उनका पूरा इस्तेमाल कर रही हूं. इसी के साथ फराह के पोस्ट पर कई सेलेब ने रिएक्ट किया है. फराह की ये पब्लिक अपील सभी को पसंद आ रही है.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...