20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedबड़े भाई की बारात में पत्नी शिखा से मिले थे राजू श्रीवास्तव,...

बड़े भाई की बारात में पत्नी शिखा से मिले थे राजू श्रीवास्तव, फिल्मी है लव स्टोरी

Published on

राजू श्रीवास्तव के निधन ने जहां पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है, वहीं उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त से दिल्ली के एम्स में बेहोश थे। डॉक्टरों की एक टीम राजू को बचाने की कोशिश में लगी हुई थी। लाख कोशिशों के बावजूद राजू श्रीवास्तव जिंदगी से जंग हार गए और 21 सितंबर को सबको रोता-बिलखता छोड़ गए। राजू की पत्नी शिखा श्रीवास्तव का बुरा हाल है। अपने जिस हमसफर के लिए वह 42 दिन से भगवान के सामने रोज दुआ मांग रही थी, वही हमसफर उसे हमेशा के लिए छोड़ गया। जिसका पति 42 दिन से वेंटिलेटर पर बेहोश पड़ा रहा हो, न तो एक शब्द बोला हो और न ही आंखें खोली हों, सोचो उस औरत पर क्या बीती होगी। राजू श्रीवास्तव और शिखा एक-दूसरे को बेहद चाहते थे। उनकी लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं।

बड़े भाई की बारात में पहली मुलाकात
राजू श्रीवास्तव ने 1 जुलाई 1993 को इटावा की रहने वाली शिखा से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात बड़े भाई की शादी में हुई थी। एक इंटरव्यू में राजू श्रीवास्तव ने बताया था कि जब वह बड़े भाई की बारात में फतेहपुर गए तो वहां पहली बार शिखा को देखा था।

शिखा से मिलने छुपकर इटावा जाते
राजू श्रीवास्तव ने तभी तय कर लिया था कि वह शिखा से ही शादी करेंगे। राजू तभी से शिखा के बारे में पूरी जानकारी जुटाने में लग गए। शिखा इटावा में रहती थीं इसलिए राजू श्रीवास्तव उनसे मिलने का बहाना ढूंढकर इटावा जाने लगे।

एक तरफ स्ट्रगल और दूसरी तरफ प्यार की चिंता
कुछ साल बाद राजू श्रीवास्तव करियर बनाने मुंबई आ गए। यहां एक तरफ करियर के लिए स्ट्रगल चल रहा था तो वहीं दूसरी ओर मन में सवाल था कि क्या शिखा उनसे शादी करेंगी। आखिरकार किसी तरह से राजू श्रीवास्तव और शिखा की शादी हो गई।

चिट्ठी लिखकर शिखा से कही थी शादी की बात
बताया जाता है कि राजू श्रीवास्तव जब मुंबई आकर अपने करियर में सफल हो गए और अपने लिए घर खरीद लिया, तब उन्होंने शिखा को चिट्ठी लिखकर अपने दिल की बात कही थी।

पत्नी संग किया ‘नच बलिए’
शादी के बाद शिखा श्रीवास्तव ने परिवार में ही खुद को बांधे रखा और वह शोबिज की लाइमलाइट से दूर ही रहीं। वह मीडिया के सामने भी बहुत ही कम दिखीं। हालांकि राजू श्रीवास्तव ने वाइफ शिखा के साथ ‘नच बलिए’ में हिस्सा लिया था।

अमिताभ बच्चन को मानते थे गुरू
राजू श्रीवास्तव ने बॉलीवुड में छोटे-मोटे किरदारों से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सलमान खान से लेकर जॉनी लीवर, रवीना टंडन समेत कई एक्टर्स संग काम किया। राजू श्रीवास्तव एक्टर अमिताभ बच्चन को अपना गुरू मानते थे और हमेशा उनकी मिमिक्री किया करते। अमिताभ भी राजू की मिमिक्री और कॉमेडी के कायल थे।

बने कॉमेडी के सरताज
राजू श्रीवास्तव के करियर में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से बदलाव आया। इस शो ने राजू श्रीवास्तव को खूब सक्सेस दिलाई। वक्त के साथ राजू श्रीवास्तव कॉमेडी के सरताज बन गए।

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...