16.4 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिगहलोत से मुलाकात के बाद सोनिया बोलीं- मैं क्लियर हूं, थरूर पर...

गहलोत से मुलाकात के बाद सोनिया बोलीं- मैं क्लियर हूं, थरूर पर भी कहा

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष चुनाव को लेकर नेताओं की ओर से जोर आजमाइश शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अब तक तीन नेताओं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सांसद शशि थरूर और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम उभरकर सामने आया है। तमाम कयासों के बीच बुधवार को अशोक गहलोत ने 10 जनपथ में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस बीच सोनिया गांधी ने भी साफ कर दिया है कि चुनाव में उनकी क्या भूमिका होने वाली है।

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अशोक गहलोत से मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी ने अपना पक्ष साफ करते हुए कहा कि वह पार्टी के अगले अध्यक्ष के लिए आगामी चुनाव में किसी का पक्ष नहीं लेंगी। कहा जाता है कि उन्होंने कांग्रेस सांसद शशि थरूर से भी यही बात कही थी, जब वह पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पर चर्चा करने के लिए दो दिन पहले उनसे मिले थे।

कल भारत जोड़ो यात्रा में हो सकते हैं शामिल
हालांकि, अशोक गहलोत कांग्रेस के लोगों को विश्वास प्यार और विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद किया है। गहलोत ने कहा कि वह पार्टी के सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी की जिम्मेदारी संभालने के लिए उन्हें मनाने का एक आखिरी प्रयास करेंगे। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अशोक गहलोत किसी भी वक्त दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भर सकते हैं। इसके बाद गुरुवार सुबह मुंबई से कोच्चि पहुंचेंगे और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ शामिल होने की उम्मीद है।

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद क्या बोले गहलोत?
गहलोत ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का स्पष्ट संकेत देते हुए गहलोत ने बुधवार को कहा कि पार्टी आलाकमान उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा, उसे वह निभाएंगे। गहलोत ने दिल्‍ली में कहा कि वह कोच्चि जाकर राहुल गांधी को इस बात के लिए मनाने का आखिरी प्रयास करेंगे कि वह पार्टी अध्यक्ष का पद संभालें। उनका कहना था कि राहुल गांधी से बातचीत करने के बाद ही वह तय करेंगे कि आगे क्या करना है।

कल जारी होगी अधिसूचना
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...