15.2 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए रेस शुरू, थरूर ही नहीं दो और...

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए रेस शुरू, थरूर ही नहीं दो और नेताओं ने ठोक दी ताल

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस वरिष्ठ नेता शशि थरूर के अधिकृत प्रतिनिधि नामांकन पत्र लेने के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपने रिक्वेस्ट लेटर में नामांकन पत्र के पांच सेट देने की मांग भी की है। कांग्रेस नेता शशि थरूर और अशोक गहलोत का नाम इस चुनाव में सबसे आगे चल रहा है, जिनका चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में कई सालों बाद ऐसा हो रहा है कि गांधी परिवार इस चुनाव में खड़ा नहीं हो रहा है।

थरूर के सिवा भी दो और नेताओं ठोकी ताल
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अब तक जहां दो नाम सामने आ रहे रहे थे, वहीं दो अन्य कांग्रेस नेता भी नामांकन पत्र लेने पहुंचे हैं और दोनों का दावा है कि उनके पास 10 प्रस्तावक हैं। इनमें पहला उत्तरप्रदेश के संभल से आए विनोद साथी हैं और दूसरे हिमाचल के मंडी से आए लक्ष्मीकांत शर्मा हैं, हालांकि इन्हें नामांकन पत्र अभी तक नहीं दिया गया है। दरअसल, अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है। अब आज से पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी जो 30 सितंबर तक चलेगी। यानी जो भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ना चाहता है, वह पर्चा दाखिल कर सकता है।

19 अक्टूबर को कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष
पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता वाला केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण इस मतदान की देखरेख करेगा। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर रखी गई है। वोटिंग 17 अक्टूबर को होगी, जबकि चुनाव परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। वोटिंग तभी होगी, जब दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे। अगर एक मात्र प्रत्याशी होगा है तो उसे निर्विरोध चुन लिया जाएगा।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...