15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिसोनिया से मिले नीतीश-लालू, विपक्षी एकता के लिए कितनी अहम?

सोनिया से मिले नीतीश-लालू, विपक्षी एकता के लिए कितनी अहम?

Published on

नई दिल्ली

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड सुप्रीमो नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव सोनिया गांधी से मिलने के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचे हैं। विपक्ष की एकता की चर्चा के बीच नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव और सोनिया गांधी के बीच यह पहली मुलाकात है। नेताओं के इस मुलाकात को 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी खेमे को एकजुट करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘हमने सोनिया जी से बात की, हमारा विचार है देश में अनेक दलों को एकजुट करना और मिलकर प्रगति के लिए काम करना। उनके पार्टी अध्यक्ष का चुनाव है इसके बाद आगे की बात होगी।

नीतीश कुमार के नाम के लिए कांग्रेस की हामी जरूर
सूत्रों का हवाला देते हुए समाचार एजेंसी एएनआई ने कहा कि बैठक न केवल विपक्षी खेमे को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि कई अन्य कारणों से भी अहम है क्योंकि लालू प्रसाद यादव विपक्ष की एकता को मजबूत करने के लिए सोनिया गांधी से आश्वासन मांगेंगे। एएनआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार विभिन्न क्षेत्रीय दलों के नेताओं से संपर्क करने के लिए कांग्रेस प्रमुख की राय जान सकते हैं और उनकी हामी ले सकते हैं।

पांच सालों में तीन दलों की पहली बैठक
पिछले पांच सालों में तीन दलों कांग्रेस, जदयू और राजद के प्रमुख के बीच यह पहली आधिकारिक बैठक है। अगर तीनों नेताओं के बीच में बात बनती है तो केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के एकजुट करने के 2024 के अभियान को बढ़त हासिल हो सकती है। एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश कुमार और सोनिया गांधी के बीच भी संभवत: पहली मुलाकात है।

कई और पार्टियों से बातचीत हो सकती है शुरू
रिपोर्ट के अनुसार, लालू यादव और नीतीश कुमार तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS), हरियाणा में इंडियन नेशनल लोक दल (INLD), आंध्र प्रदेश में वाई एर आर कांग्रेस पार्टी, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के अलावा यूपी में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, ओडिशा में सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल और जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) और नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ संपर्क कर उनसे बातचीत शुरू कर सकते हैं।

इनेलो की रैली में जुटे थे कई दिग्गज
रविवार को हरियाणा के फतेहाबाद में भारतीय राष्ट्रीय लोकदल (इनेलो) की रैली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत विपक्ष के कई नेता मंच साझा किए। इतने सारे ‘क्षत्रपों’ के एक साथ एक मंच पर आने को ‘विपक्षी एकता’ को मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। रैली में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार सोनिया गांधी से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे हुए हैं।

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...