3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में बाढ़ की चेतावनी जारी, यमुना का स्तर 'खतरे' के निशान...

दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी जारी, यमुना का स्तर ‘खतरे’ के निशान के करीब

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा समेत उत्तर भारत में कई जगहों पर बीते कुछ दिनों से रही भारी बारिश ने दिल्ली की टेंशन बढ़ा दी है। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने रविवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगले कुछ घंटों में राष्ट्रीय राजधानी में पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर ‘खतरे के निशान’ तक बढ़ सकता है।

पुराने रेलवे ब्रिज पर, खतरे का स्तर 205.33 मीटर है, जबकि दोपहर 1 बजे जलस्तर 204.09 मीटर था। दिल्ली के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि रविवार को जलस्तर ‘खतरे’ के निशान को छूने की संभावना के बीच चेतावनी जारी की गई थी।

दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी तब घोषित की जाती है, जब हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने की दर 1 लाख क्यूसेक के निशान को पार कर जाती है। पूर्वानुमान के अनुसार, आज रात करीब 10 बजे पुराने रेलवे ब्रिज का जलस्तर बढ़कर 204.55 मीटर हो जाएगा।

दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने रविवार दोपहर 12 बजे हथिनीकुंड बैराज से लगभग 22996 क्यूसेक पानी छोड़ने की सूचना दी। एक क्यूसेक 28.32 लीटर प्रति सेकेंड के बराबर होता है।

आमतौर पर हथिनीकुंड बैराज में प्रवाह दर 352 क्यूसेक होती है, लेकिन जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद पानी का बहाव बढ़ जाता है। बैराज से छोड़े गए पानी को राजधानी दिल्ली तक पहुंचने में आमतौर पर दो से तीन दिन लगते हैं।

लगातार तीन दिनों तक रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद रविवार सुबह दिल्ली में बारिश नहीं हुई, लेकिन मौसम विभाग ने दिन में हल्की बूंदाबांदी का अनुमान जताया था।

मौसम विभाग ने दिन में बहुत हल्की बारिश और बूंदा-बांदी की संभावना के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई थी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में, दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में 18.6 मिमी बारिश हुई, जबकि पालम स्टेशन में 23.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...