15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के नामांकन तक राजस्थान में बनी रहेगी यथास्थिति!

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के नामांकन तक राजस्थान में बनी रहेगी यथास्थिति!

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के बीच राजस्थान के सियासी संकट ने पार्टी हाईकमान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सोमवार को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी लगातार पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बैठक कर रही हैं और संकट से निपटने के उपाय तलाशने में लगी हैं. कहा जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के नामांकन तक (30 सितंबर) राजस्थान में यथास्थिति बनी रहेगी. यानी पार्टी नामांकन के बाद सीएम पद पर कोई फैसला लेगी. वहीं, बगावत करने वाले गहलोत समर्थक विधायकों पर भी अभी एक्शन नहीं लिया जा रहा है. पार्टी हाईकमान पहले पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट देखेगा, उसके बाद कार्रवाई पर फैसला करेगा.

देर शाम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचीं और बातचीत की. इससे पहले सोनिया गांधी ने राजस्थान के प्रभारी और पार्टी महासचिव अजय माकन, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ समेत पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात की. सोनिया गांधी ने राजस्थान के पर्यवेक्षकों से पूरे घटनाक्रम की लिखित और विस्तृत रिपोर्ट तलब की है. सूत्रों के मुताबिक, पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और बागी विधायकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जा सकता है. हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन तक राजस्थान में सीएम फेस को लेकर यथास्थिति बरकरार रहेगी.

माकन सौंपेंगे हाईकमान को रिपोर्ट
बताते चलें कि AICC पर्यवेक्षक आज रात या कल तक कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे. इससे पहले सोनिया गांधी से मुलाकात कर लौटे अजय माकन ने कहा था कि मैंने और खड़गेजी ने सोनिया गांधी को सीएलपी बैठक की जानकारी दी, जिसके लिए हम राजस्थान गए थे. हमें हर विधायक से बात करनी थी और फिर वह रिपोर्ट सोनिया गांधी को देनी थी. विधायकों ने 3 शर्तें लगाई थी, जिसका हमने विरोध किया. हमने कहा कि यह कैसे संभव हो सकता है, क्योंकि यह हितों का टकराव है.

ये अनुशासनहीनता के दायरे में आता है: माकन
माकन ने कहा कि कोई प्रस्ताव अगर पास किया जाता है तो उस पर शर्तें नहीं लगाई जातीं. कांग्रेस में यह परंपरा नहीं है. प्रथम दृष्टया यदि विधायक की बैठक उसी समय बुलाई जाती है जब सीएलपी बुलाई गई है तो यह अनुशासनहीनता के दायरे में आती है. गहलोत के करीबी 102 विधायकों ने कहा था कि हम लोगों में से किसी एक को सीएम बनाया जाना चाहिए. हमने कहा कि उनकी राय पार्टी प्रमुख के सामने रखी जाएगी.

रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई करेंगी सोनिया गांधी
वहीं, कांग्रेस सूत्र के मुताबिक, आज पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस अध्यक्ष को मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है. आज कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है. कल वे एक रिपोर्ट सौंपेंगे, जिसमें कुछ विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी. हालांकि कल सोनिया गांधी से वन-टू-वन किसी की मुलाकात नहीं होगी. पार्टी अध्यक्ष रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगी. बताते हैं कि राजस्थान में अशोक गहलोत के अप्रत्याशित कदम से बगावत की स्थिति बनी. इसकी भनक जयपुर में साथ बैठे पर्यवेक्षकों तक को नहीं लग सकी.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...