3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में एयर होस्टेस से रेप, राजनीतिक दल का स्थानीय नेता गिरफ्तार

दिल्ली में एयर होस्टेस से रेप, राजनीतिक दल का स्थानीय नेता गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली

दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में एक राजनीतिक दल के स्थानीय नेता द्वारा एक एयर होस्टेस के साथ उसके घर में कथित तौर पर बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी व्यक्ति पीड़िता का परिचित बताया गया है।पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी खानपुर निवासी हरजीत यादव क्षेत्र के राजनीतिक दल के ब्लॉक अध्यक्ष है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि रविवार को महरौली पुलिस स्टेशन में बलात्कार के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पीड़िता ने बताया कि हरजीत यादव, जिसे वह पिछले डेढ़ महीने से जानती थी, नशे की हालत में उसके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।डीसीपी ने बताया कि 30 वर्षीय पीड़ित महिला ने बाद में आरोपी को एक कमरे में बंद कर दिया और 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने कहा कि, महिला के बयान के आधार पर इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 509 (शब्द, इशारा या किसी महिला के शील का अपमान करने का इरादा) और 377 (अप्राकृतिक कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...