15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिगहलोत की बगावत का गुजरात चुनाव पर पड़ेगा असर? कांग्रेस के सामने...

गहलोत की बगावत का गुजरात चुनाव पर पड़ेगा असर? कांग्रेस के सामने चुनौती

Published on

जयपुर

राजस्थान में गहलोत कैंप की बगावत का असर गुजरात चुनाव पर पड़ सकता है। गुजरात चुनाव में अशोक गहलोत को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है। गहलोत के कहने पर ही पार्टी आलाकमान ने कांग्रेस विधायक रघु शर्मा को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया था। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। गहलोत कैंप की बगावत के बाद नए समीकरण तलाशे जा रहे हैं। राजस्थान से सटे पड़ोसी राज्य गुजरात में इस साल के अंत में चुनाव हो सकते है। ऐसे में पार्टी आलाकमान के सामने नई चुनौती आ गई है। राजस्थान के नए राजनीतिक घटनाक्रम से कांग्रेस नेता अनिश्चितता के दौर से गुजर सकते हैं। रघु शर्मा भी अपनी सरकार को कायम रखने के लिए राजस्थान में ही जमे हुए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि गुजरात चुनाव में कांग्रेस को अब नए सिरे से फिल्डिंग जमानी पड़ सकती है।

साल के अंत में गुजरात में चुनाव होने के आसार
इस साल के आखिर में राजस्थान के पड़ोसी राज्य गुजरात में विधानसभा चुनाव होने के आसार हैं। गुजरात के लिए कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान कांग्रेस के नेताओं को जिम्मेदारी सौंप रखी है। प्रभारी के तौर पर मंत्री रहे वरिष्ठ नेता रघु शर्मा गुजरात में कांग्रेस की रणनीति बनाने के लिए चाणक्य की भूमिका में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इतिहास के तजुर्बे को समझकर गुजरात चुनाव में सक्रिय भूमिका के साथ अपना रोल अदा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया था। लेकिन गहलोत कैंप की बगावत के बाद हालात बदल गए हैं। ऐसे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

गहलोत की भावी भूमिका संदेह के दायरे में
राजस्थान में बगावत के चलते कांग्रेस के मिशन गुजरात की तस्वीर धुंधली हो चली है।ऐसे में अशोक गहलोत की भावी भूमिका भी फिलहाल संदेह के दायरे में है। इस बगावत के बाद मुमकिन है कि अशोक गहलोत को कांग्रेस आलाकमान राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका में न देखना चाहे।

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...