15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिराजस्थान को लेकर दिल्ली में सरगर्मी, प्रियंका से मिलेंगे पायलट, गहलोत ने...

राजस्थान को लेकर दिल्ली में सरगर्मी, प्रियंका से मिलेंगे पायलट, गहलोत ने सोनिया से मिलने का वक्त मांगा

Published on

जयपुर,

राजस्थान में जारी सियासी संकट को लेकर दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है. सचिन पायलट आज प्रियंका गांधी से मुलाकात करेंगे. बताया जा रहा है कि ये मुलाकात कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला के घर पर होगी. वहीं, अशोक गहलोत भी आज दिल्ली पहुंच रहे हैं. वे सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं. सचिन पायलट जहां मंगलवार से दिल्ली में मौजूद हैं, तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज राजधानी पहुचेंगे. वे शाम तक दिल्ली आ सकते हैं. उन्होंने सोनिया गांधी से मिलने का वक्त भी मांगा है.

इससे पहले जयपुर में मंत्री शांति धारीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके आवास पर मुलाकात की. शांति धारीवाल उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. धारीवाल ने ही अपने घर पर गहलोत समर्थक विधायकों की बैठक बुलाई थी.

अशोक गहलोत को मिली क्लीन चिट
अशोक गहलोत को पार्टी पर्यवेक्षकों अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे की रिपोर्ट में क्लीन चिट मिली है. ऐसे में वे अभी भी कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में बने हुए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन में अभी तीन दिन का समय बचा है. हालांकि, इससे पहले राजस्थान के घटनाक्रम को देखते हुए कुछ नेताओं ने अशोक गहलोत को अध्यक्ष पद की रेस से बाहर करने की सिफारिश की थी. इतना ही नहीं बताया जा रहा था कि आलाकमान भी गहलोत से नाराज है. लेकिन अब रिपोर्ट में उन्हें क्लीन चिट मिलने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आलाकमान और उनके बीच में सब कुछ ठीक हो जाए.

विधायकों के इस्तीफे के बाद शुरू हुआ विवाद
राजस्थान में सीएम बदलने की चर्चा के बाद से बवाल मचा हुआ है. गहलोत समर्थक करीब 82 विधायकों ने स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. इन विधायकों का कहना है कि 19 अक्टूबर को जब तक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं जीत जाते, राज्य में सीएम न बदला जाए. इसके बाद गहलोत समर्थक विधायक में से ही किसी को सीएम बनाया जाए.

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...