4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीय80 करोड़ लोगों के लिए खुशखबरी, सितंबर के बाद भी मिलेगा मुफ्त...

80 करोड़ लोगों के लिए खुशखबरी, सितंबर के बाद भी मिलेगा मुफ्त अनाज

Published on

नई दिल्ली,

कोरोना काल के दौरान उपजे संकट की वजह से साल 2020 में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की गई थी. इस योजना के तहत राशन रेखा के अंदर आने वाले लोगों को 5 किलो राशन प्रति व्यक्ति मुहैया कराया जाता है. बाद में इस स्कीम में उन गरीब परिवारों को भी जोड़ा गया, जिनके पास राशनकार्ड नहीं थी. शुरुआत में योजना के तहत एक किलो चने की दाल और जरूरी मसालों की किट दी जाती थी. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना संशोधित रूप में तीन महीने और जारी रह सकती है.

वित्त मंत्रालय ने दिया ये सुझाव
दरअसल त्योहारों को देखते हुए केद्र सरकार इस योजना को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है. वित्त मंत्रालय के मुताबिक तीन महीने योजना बढ़ाने से करीब 45 हजा़र करोड़ रुपये का भार आएगा. हालांकि, वित्त मंत्रालय के सुझाव के अनुसार दिए जाने वाले अन्न की मात्रा में कटौती की जा सकती है. दरअसल रूस यूक्रेन युद्ध के चलते उपजे खाद्यान संकट और अन्य सब्सिडिज के चलते केंद्र सरकार पर आनाज की मात्रा में कटौती करने या इस योजना को बंद करने का दबाव है.

इस योजना से जुड़े हैं 80 करोड़ लोग
सरकार की लोकप्रिय इस योजना से 80 करोड़ के आसपास लोग जुड़े हुए हैं. इस योजना को मार्च 2022 में खत्म होना था. फिर इसे बढ़ाकर सितंबर तक कर दिया गया. अब संकेत मिल रहे हैं कि ये योजना संशोधित में आगे तीन महीने और जारी रह सकती है.

किसानों को कहां मिलता है ये आनाज
इस योजना के तहत राशनकार्ड धारकों सभी को 5 किलो आनाज मिलता है. यह अनाज आपको राशनकार्ड पर हर महीने मिलने वाले अनाज से अलग होता है. यह राशन उसी उसी राशन की दुकान से मिलती है जहां से आप राशनकार्ड धारक आनाज लेते रहे हैं.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...