15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में नहीं पवन बंसल, इसलिए मंगाए नामांकन पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में नहीं पवन बंसल, इसलिए मंगाए नामांकन पत्र

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बंसल का कहना है कि वह पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की दौड़ में नहीं हैं। दरअसल कांग्रेस की राजस्थान इकाई में जारी संकट के कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को लेकर संशय है। लेकिन इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल ने मंगलवार को नामांकन पत्र मंगवाया था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि वह खुद चुनाव लड़ेंगे या फिर किसी अन्य उम्मीदवार की तरफ से उन्होंने यह कदम उठाया। अब खुद पवन बंसल ने इसको लेकर सफाई दी है।

पवन बंसल ने कहा कि उन्होंने नामांकन पत्र अपने लिए नहीं बल्कि किसी और के लिए प्रस्तावक बनने के वास्ते मंगाए थे। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म मंगाए जाने को लेकर बंसल ने कहा, “सभी ने वो पेपर मंगाए हैं। हमें चीजें तैयार रखनी चाहिए। जो भी (कांग्रेस अध्यक्ष पद का) चुनाव लड़ेगा उसे नामांकन दाखिल करने के लिए 10 लोगों को प्रस्तावक बनाना होगा। इसलिए मैं प्रस्तावकों में से एक हूं। प्रस्तावक के रूप में, मैं मौजूद हूं।”

पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल से पहले कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने कहा था कि बंसल ‘‘शायद किसी का समर्थन करेंगे और खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे।’’ मिस्त्री ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर उन्हें चुनाव की स्थिति के बारे में जानकारी दी और डेलीगेट (निर्वाचक मंडल की सदस्य) के रूप में उनका पहचान पत्र सौंपा था।

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और गांधी परिवार के भरोसेमंद माने जाने वाले बंसल ने ऐसे समय पर नामांकन पत्र लिया है, जब गहलोत के चुनाव लड़ने को लेकर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। कुछ दिनों पहले तक वह अध्यक्ष पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार के तौर पर देखे जा रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गई और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से आरम्भ हुई, जो 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...