4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedदूसरे पति को भी तलाक देंगी जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी...

दूसरे पति को भी तलाक देंगी जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट

Published on

वॉशिंगटन

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट अपने दूसरे पति से तलाक लेना चाहती हैं। 2019 में बेजोस से अलग होने के बाद उन्होंने एक साइंस टीचर डैन जेवेट से शादी की थी। अब उन्होंने तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। वॉशिंगटन में किंग कंट्री कोर्ट में याचिका फाइल कर स्कॉट ने कहा है कि उनकी शादी के अनुबंधों को खत्म कर दिया जाए। दंपती ने कोर्ट में संपत्ति बंटवारे के दस्तावेज भी पेश किए हैं।

मैकेंजी ने एक साल पहले ही डैन जेवेट से शादी की थी। डैन शादी से पहले एक प्राइवेट स्कूल में साइंस के टीचर थे। हालांकि शादी के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। उनका कहना था कि स्कॉट से शादी के बाद उन्हें अपने साथी शिक्षकों के बीच अच्छा नहीं महसूस होता था।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक स्कॉट की कुल संपत्ति लगभग 29 अरब डॉलर की है। वह अपने चैरिटी वर्क के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कहा था कि उनकी ज्यादातर संपत्ति वसीयत या फिर चैरिटी के काम में खर्च होगी। स्कॉट ने अपने ब्लॉग, वेबसाइट और ऑनलाइन सामग्री से जेवेट का नाम हटा दिया है।

स्कॉट का जब बेजोस के साथ तलाक हुआ था तो उनकी संपत्ति 36 अरब डॉलर थी। वहीं अमेजन में उनके शेयर 4 फीसदी थी। बेजोस से अलग होने के बाद उनकी संपत्ति तेजी से कम हुई है। बताया जा रहा है कि इन तीन सालों में स्कॉट ने 12 अरब डॉलर दान कर दिए। मैकेंजी स्कॉट ने एक कम्युनिटी फाउऊंडेशन को बेवर्ली हिल्स की 5.5 करोड़ डॉलर की हवेली दान कर दी।

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...