12.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयWhatsapp पर भेजी 2 मिनट की ये वीडियो तो पहुंचेंगे सीधा जेल!...

Whatsapp पर भेजी 2 मिनट की ये वीडियो तो पहुंचेंगे सीधा जेल! आते ही कर दें डिलीट

Published on

नई दिल्ली

Whatsapp अब हमारी लाइफ का पार्ट बन चुका है। हमें कोई भी चीज सेंड करनी होती है तो सबसे पहले Whatsapp का ही नाम दिमाग में आता है। हमारे मोबाइल में इंस्टॉल हर ऐप की एक प्राइवेसी पॉलिसी होती है। हम ऐप इंस्टॉल करते समय इस पॉलिसी को स्वीकार करते हैं। इसके बाद ही हमें ऐप इस्तेमाल करने की इजाजत मिलती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको थोड़ा सावाधान रहने की जरूरत है।

अगर बात करें कि ऐसी कौन-सी वीडियो है जिसे भेजने के बाद आप सीधा जेल जा सकते हैं। दिल्ली महिला आयोग के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को हाल ही में गिरफ्तार किया है। आरोपी Child Pornography में लिप्त थे। Whatsapp पर कई बार ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं जो आपत्तिजनक होते हैं। ऐसे में आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा करना कानून अपराध तो है बल्कि ऐसा करने के आरोप में आप सीधा जेल की सलाखों के पीछे पहुंच सकते हैं।

Whatsapp पर कई बार ऐसे वीडियो काफी शेयर किए जाते हैं जो सामाजिक भेदभाव को बढ़ावा देते हैं। अगर आपके पास भी कोई ऐसा वीडियो आता है जो किसी जाति, धर्म को लेकर भेदभाव उत्पन्न करता है तो आपको इससे सावधान रहना चाहिए और इसे शेयर करने से बचना भी चाहिए। ऐसा करने का सबसे बड़ा फायदा होता है कि आप किसी भी कानूनी पचड़े में नहीं पड़ेगा। दिल्ली में साल 2020 में हुए दंगों में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने ऐसे ही कुछ वीडियो शेयर किए थे।

Whatsapp पर कई लोग सुबह-सुबह ऐसी चीजें शेयर करते हैं जो देश और समाज से जुड़ी हुई होती है। लेकिन कई बार हमें ऐसी खबरें भी मिलती हैं जो फेक होती हैं। आपको बता दें कि Whatsapp पर फेक न्यूज़ शेयर करना भी कानूनन अपराध है। फेक न्यूज़ शेयर करने पर भी आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है। ऐसे में कुछ खबर शेयर करने से पहले आपको क्रॉस वेरिफाई कर लेना चाहिए।

Latest articles

टीटी नगर पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक व दूध के केन बरामद

भोपाल राजधानी की टीटी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक शातिर अपराधी को...

एम्स भोपाल में अब होगा फेफड़ों का प्रत्यारोपण, 28 मार्च को मुंबई के विशेषज्ञ देंगे ट्रेनिंग

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अब चिकित्सा के क्षेत्र...

भीषण सड़क हादसा: निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ट्रैवल कारोबारी की मौत

भोपाल भोपाल-इंदौर हाईवे पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय ट्रैवल कारोबारी...

भेल बरखेड़ा में सुंदरकांड और विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

भोपाल राजधानी के भेल बरखेड़ा स्थित प्राचीन जिन्द बाबा डूण्डा महुआ स्थान पर नवरात्रि के...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...