11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में नया बवाल, दशहरे पर मस्जिद में घुसी भीड़, पूजा करने...

कर्नाटक में नया बवाल, दशहरे पर मस्जिद में घुसी भीड़, पूजा करने का आरोप

Published on

बेंगलुरु।

कर्नाटक के बीदर में दशहरे के दिन लोगों की भारी भीड़ एक मस्जिद में घुस गई। इस दौरान लोगों ने वहां ना सिर्फ ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे भी लगाए, बल्कि मस्जिद के अंदर पूजा भी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पुलिस ने महमूद गेवान मदरसा और मस्जिद के मैदान में कथित तौर पर प्रवेश करने और नारे लगाने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वायरल वीडियो में भीड़ को मस्जिद के मैदान में प्रवेश करते दिखाया गया है। आपको बता दें कि इस मस्जिद को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के द्वारा विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है। कथित तौर पर भीड़ 6 अक्टूबर को दशहरा पर पूजा करने के लिए वहां गई थी।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि भीड़ ने गेट तोड़ने की कोशिश की और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भीड़ ने वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी को धमकाया और मस्जिद की दीवार पर कचरा फेंक दिया। शिकायतकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शुक्रवार को अपना विरोध प्रदर्शन तेज करने की भी चेतावनी दी है। इसके बाद पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस अधीक्षक डेक्का किशोर बाबू ने कहा, “मस्जिद परिसर के अंदर एक मीनार है। दशहरे के दिन यहां आमतौर पर 2-4 लोग आते हैं लेकिन इस बार अधिक संख्या में लोग प्रवेश किए। मस्जिद में प्रवेश करने के लिए किसी ने भी अवैध रूप से ताला नहीं तोड़ा। हमने प्राथमिकी दर्ज की है और बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।”

गुलबर्गा के पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि सालों से मस्जिद के पास जाकर हिंदू एक पेड़ की पूजा करते आ रहे हैं। इस बार वहां कोई पेड़ नहीं था। उन्होंने कहा, “हमें नहीं पता कि उसके बाद क्या हुआ। इस मस्जिद के पास हिंदुओं का जाना कोई नई बात नहीं है। हर विजयादशमी पर वे पूजा के लिए जाते हैं।”

 

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...