14.8 C
London
Monday, June 8, 2026
HomeUncategorizedसोना दिवाली तक 53000 रुपये तक जा सकता है, ये हैं 5...

सोना दिवाली तक 53000 रुपये तक जा सकता है, ये हैं 5 कारण

Published on

नई दिल्ली

वैश्विक बाजार में तेजी और रुपये में गिरावट के बीच सोने के भाव आसमान छू रहे हैं। अगर आप धनतेरस और दिवाली के मौके पर सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो अभी खरीदना अधिक मुफीद होगा। क्योंकि, दिवाली तक सोना 53000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 65000 रुपये प्रति किलो तक जा सकता है। ऐसा मार्केट के जानकारों का अनुमान है।

सोना-चांदी के भाव में उछाल की 5 वजह
सोना-चांदी के भाव में उछाल की 5 वजह है। केडिया कमोडिटीज के प्रमुख अजय केडिया सोने की तेजी का पहला कारण डॉलर इंडेक्स और बांड यील्ड में गिरावट शुरू होने को बता रहे हैं। दूसरा कारण के रूप में केडिया कहते हैं कि केंद्रीय बैंक अगर इसी तरह ब्याज दरें बढ़ाते रहे तो दुनिया को मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस भय की वजह से लोग सुरक्षित निवेश के रूप में सोने को तरजीह दे रहे हैं। तीसरी वजह रूस-यूक्रेन युद्ध है।

केडिया के मुताबिक भारत में सोने के रेट में उछाल का चौथा सबसे बड़ा कारण प्रीमियम 1 डॉलर है जबकि, चीन, इंडोनेशिया और तुर्की में 35 से 40 डॉलर है। यह बताता है कि सोने की सप्लाई में कमी है। पांचवां कारण चीन और भारत में फेस्टीव सीजन के चलते सोने की बढ़ती मांग है। एक तरफ सप्लाई में कमी और दूसरी तरफ मांग बढ़ने की वजह से सोने के रेट में अभी और तेजी देखने को मिलेगी। जबकि, चांदी सोने से अधिक रिटर्न दे सकता है।

बता दें एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 497 रुपये की तेजी के साथ 52,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। । इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,723 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी 80 रुपये की गिरावट के साथ 61,605 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पहले 61,685 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

क्यों बढ़ रहे सोने के रेट
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ”डॉलर में कमजोरी के बाद कॉमेक्स में सोने की कीमतों में वृद्धि हुई है। कमजोर रुपये, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में तेजी और त्योहारी मांग और कम आपूर्ति के कारण घरेलू सोने की कीमतों में भी तेजी आई।”

 

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन, बोलीं- कांग्रेस एकजुट, हम जरूर जीतेंगे: दिग्विजय समर्थक ज्ञानचंदानी ने पार्टी से इस्तीफा दिया

विजयवर्गीय बोले- विकास चाहने वाले हमारा साथ देंगे भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट...

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

टीएमसी नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा

कोलकाता। बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में तृणमूल के प्रत्याशी रहे जहांगीर...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...

More like this

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...