11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यदुमका में फिर अंकिता जैसा केस, एकतरफा प्रेम में लड़की को पेट्रोल...

दुमका में फिर अंकिता जैसा केस, एकतरफा प्रेम में लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

Published on

दुमका ,

दुमका में एक बार फिर एकतरफा प्रेम में लड़की को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. बुरी तरह झुलसी लड़की को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया. जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है. लड़की ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि उसने शादी ने इनकार कर दिया था. जिससे नाराज होकर युवक ने पेट्रोल डालकर उसे जला दिया. आरोपी इस घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है. इससे पहले अंकिता नाम की लड़की को उसी के घर में शाहरुख नाम के युवक ने उसे जिंदा जला दिया था.

यह घटना जरमुंडी थाना इलाके भालकी पंचायत के भरतपुर गांव की है. जहां मारुति कुमारी नाम की लड़की को उसके शादीशुदा प्रेमी राजेश राउत ने बीती रात पेट्रोल डालकर जला दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आरोपी को पकड़ने के लिए दुमका पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. इस घटना में पीड़िता तब तक 70 फीसदी तक जल चुकी थी.

जानकारी के मुताबिक, मारुति कुमारी और राजेश राउत की दोस्ती साल 2019 में हुई थी. लेकिन इसी साल फरवरी में राजेश राउत की कहीं और शादी हो गई. इसके बाद मारुति के घर वाले भी उसकी शादी के लिए लड़का तलाशने लगे. लेकिन राजेश राउत का मारुति से कहना था, ”मैं तुमसे भी शादी करूंगा और अगर तुम शादी नहीं करोगी तो तुम्हें दुमका में हुए पेट्रोल कांड की तरह जला कर मार डालूंगा.”

इसी क्रम में बीती रात यह घटना घटी. राजेश मारुति के घर में दरवाजा तोड़कर घुसा और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. राजेश रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है.

बता दें कि इससे पहले दुमका में बीते 23 अगस्त को एकतरफा प्रेम में 12 क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को उसी के घर में जिंदा जलाकर मार डाला था. वो लड़की से एकतफा प्यार करता था और उस पर शादी के लिए बार-बार दबाव बनाता था. शाहरुख ने अंकिता पर देर रात सोते समय खिड़की से पेट्रोल डाल कर आग लगा दी थी, जिसमें वह 90 प्रतिशत जल गयी थी.

 

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...