10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यपूर्वांचल एक्सप्रेस वे से सटी किसानों की सैकड़ों बीघा फसल तबाह, पोल्ट्री...

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से सटी किसानों की सैकड़ों बीघा फसल तबाह, पोल्ट्री फॉर्म में डूबकर मुर्गियों की मौत

Published on

सुल्तानपुर

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे यूं तो किसानो को राहत देने के लिए बनाया गया था। लेकिन आपाधापी में कराए गए निर्माण कार्य की मार किसानो पर ही पढ़ रही है। हलियापुर क्षेत्र में जल निकासी नहीं होने के चलते कई दर्जन किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। दो पोल्ट्री फॉर्म में लाखों रुपए की मुर्गियां भी पानी भरने के मर गई हैं।

धान-खीरा व उरद की फसल तबाह
नतीजा ये हुआ कि बुधवार दिन-रात हुई बारिश यहां के सैकड़ों किसानो पर कहर बनकर टूटी। हलियापुर कस्बा, जरईकला, कुवासी समेत दर्जन भर गांवों में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का पानी नदी की धारा की तरह बहकर आया। जिसने किसानो की धान, खीरा उरद आदि फसल को बर्बाद कर डाला। स्थानीय निवासी दिवाकर सिंह ने बताया कि करीब 7 बीघे धान की फसल बर्बाद हुई है। एक बीघा में लगभग 4 हजार का खर्च आया था। इस तरह 28 हजार लागत की फसल जलमग्न होकर बर्बाद हुई है। गंगा राम सिंह व कांशी राम सिंह की भी 6-6 बीघे फसल बर्बाद हुई है। इसी तरह रंजीत सिंह की भी फसल तबाह हुई है।

हजारों मुर्गियां डूबकर मरी
दिवाकर ने बताया कि वो क्षेत्र में ही पोल्ट्री फॉर्म भी चलाते हैं। जो पूर्वांचल एक्सप्रेस वे करीब है। एक्सप्रेस वे पर पुलिया तो बनाई गई लेकिन जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में तेज पानी का बहाव सीधे पोल्ट्री फॉर्म में पहुंचा। इससे 1800 ग्राम से लेकर 2 किलो तक की 5 हजार मुर्गियां व 250 ग्राम के 5 हजार बच्चे मर गए।

धान की फसलें हुई धराशाई
उन्होंने बताया कि एक महीने पहले ही ये बच्चे डाले गए थे। इसी तरह यहां अनूप सिंह के दो पोल्ट्री में कुल आठ हजार मुर्गी थी। दो हजार मुर्गियों को फार्म के अंदर भरे पानी से निकालकर अन्यत्र फार्मो में पिकअप में भरकर शिफ्ट किया जा रहा है। अन्य मुर्गियां पानी में डूब गई इससे करीब 5 लाख का नुकसान हुआ है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...