12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र के नासिक में 11 लोगों की दर्दनाक मौत, प्राइवेट बस में...

महाराष्ट्र के नासिक में 11 लोगों की दर्दनाक मौत, प्राइवेट बस में आग लगने से हुआ भीषण हादसा

Published on

नासिक

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक प्राइवेट टूरिस्ट बस में आज सुबह 5 बजे आग लगने की वजह से 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक आग की इस घटना में 25 लोग चपेट में आए थे। चिंतामणि ट्रैवल की स्लीपर सीट वाली यह प्राइवेट बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी। इस घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। इस हादसे के प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक बस में 45 यात्री सवार थे। मृतकों में एक मासूम बच्चा और दस व्यस्क शामिल हैं। जब यह दुर्घटना हुई तब सभी यात्री बस में सो रहे थे। अचानक लगी इस आग से किसी भी यात्री को संभलने का मौका भी नहीं मिला और देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गयी।

इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। फिलहाल घायलों का सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज शुरू है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को घायलों का अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया करवाने का आदेश दिया है। इस घटना के बाद नासिक महानगर पालिका के कमिश्नर और जिलाधिकारी ने घटनास्थल घटनास्थल पर मौजूद हैं। खुद मुख्यमंत्री ने इस घटना की सूचना मिलने के बाद इन अधिकारियों से बातचीत की।

5 मिनट में पहुंची मदद
इस भीषण दुर्घटना में प्रत्यक्षदर्शियों ने फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्होंने इस बारे में स्थानीय प्रशासन से सवाल किया था। जिस पर उन्हें यह बताया गया कि 5 मिनट में फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नासिक में हुई इस भीषण दुर्घटना की जांच की जाएगी। इस दुर्घटना के पीछे किसकी गलती थी। इसकी पूरी पड़ताल होगी साथ ही मदद देर से पहुंची या समय पर इसकी भी छानबीन की जाएगी। अगर कोई इस मामले में दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई होगी।

ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग
महाराष्ट्र के नासिक शहर में शनिवार तड़के एक ट्रक से भीषण टक्कर के बाद बस में आग लग गई। स्थानीय पुलिस के मुताबिक हादसा तड़के लगभग पांच बजे औरंगाबाद रोड पर हुआ, जब बस ने ट्रक को टक्कर मार दी। बस ने नांदुर नाका पर एक ट्रक को टक्कर मारी और कुछ ही मिनटों में उसमें आग लग गई।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...