9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यRSS और सावरकर पर बरसे राहुल गांधी, कहा- अंग्रेजों की करते थे...

RSS और सावरकर पर बरसे राहुल गांधी, कहा- अंग्रेजों की करते थे मदद

Published on

कर्नाटक,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. राहुल गांधी ने कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने सावरकर को भी निशाने पर लिया और अंग्रेजों की मदद करने का आरोप लगा दिया.

‘सावरकर को मिलता था अंग्रेजों से पैसा’
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि संघ और सावरकर अंग्रेजों की मदद कर रहे थे. उन्होंने सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सावरकर को अंग्रेजों से पैसा मिलता था. राहुल गांधी ने कहा कि देश की आजादी के लिए कांग्रेस ने लड़ाई लड़ी.

‘नफरत फैलाना देश विरोधी काम’
पीएफआई के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि नफरत फैलाने वाला व्यक्ति कौन है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किस समुदाय से आते हैं, नफरत और हिंसा फैलाना एक राष्ट्र विरोधी काम है और हम ऐसे लोगों के खिलाफ लड़ेंगे.’

इसलिए कर रहे NEP का विरोध
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी से जब सवाल पूछा गया कि वो नई शिक्षा नीति का विरोध क्यों कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘हम नई शिक्षा नीति का विरोध कर रहे हैं क्योंकि यह हमारे देश के लोकाचार पर हमला है, यह हमारे इतिहास को विकृत करती है. यह कुछ लोगों के हाथ में शक्ति केंद्रित करता है. हम एक विकेंद्रीकृत शिक्षा प्रणाली चाहते हैं जो हमारी संस्कृति को दर्शाती है.’

 

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...