12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमुसलमानों का बॉलीवुड में सबसे ज्यादा योगदान, कोई इग्नोर नहीं कर सकता......

मुसलमानों का बॉलीवुड में सबसे ज्यादा योगदान, कोई इग्नोर नहीं कर सकता… खुलकर बोले शरद पवार

Published on

नागपुर

अगर आज हम कला, कविता और लेखन की बात करें तो इन वर्गों में योगदान करने की सबसे अधिक क्षमता अल्पसंख्यकों में है। बॉलिवुड में सबसे ज्यादा योगदान किसने दिया है? मुस्लिम अल्पसंख्यकों ने सबसे अधिक योगदान दिया और इसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते। यह बात एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कही। वह नागपुर में एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में पहुंचे थे।

शरद पवार ने कहा कि अल्पसंख्यकों और ऊर्दू भाषा ने देश की हर एक फील्ड में योगदान दिया है। उन्होंने कहा, ‘आज, हर एक फील्ड में, चाहे वह कला हो, लेखन का क्षेत्र हो या फिर कविताओं का सबसे ज्यादा योगदान मुसलमानों और उर्दू भाषा का ही है। मुसलमानों ने बॉलिवुड को टॉप में ले जाने का काम किया है।’

मोहन भागवत के बयान पर किया पलटवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान का स्वागत किया जिसमें उन्होंने कहा कि सामाजिक भेदभाव करने वाली हर चीज को खारिज किया जाना चाहिए। पवार ने कहा कि इस तरह के बयान पर असल में अमल होना चाहिए, इसे केवल दिखावे के लिए नहीं कहा जाना चाहिए।

भागवत ने दिया था यह बयान
शुक्रवार को भागवत ने कहा था कि वर्ण और जाति जैसी अवधारणा को पूरी तरह खारिज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब जाति प्रथा की कोई प्रासंगिकता नहीं रह गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अपने पूर्वजों द्वारा की गई गलतियों को स्वीकार करने और माफी मांगने में झिझकना नहीं चाहिए।

‘दिखावे के लिए नहीं कहा जाना चाहिए’
नागपुर हवाई अड्डा पर संवाददाताओं से बातचीत में पवार ने कहा कि इस तरह के बयानों पर असल व्यवहार में अमल की जरूरत है और इसके केवल दिखावे के लिए नहीं कहा जाना चाहिए। पवार ने कहा, ‘इस तरह के भेदभाव से समाज का एक बड़ा हिस्सा पीड़ित है। लेकिन यह भी तथ्य है कि जो लोग इस तरह के भेदभाव के लिए जिम्मेदार थे, वे महसूस कर रहे हैं कि इसे खत्म होना चाहिए, यह अच्छी चीज है।’एनसीपी प्रमुख ने कहा कि केवल माफी मांगने से काम नहीं चलेगा, सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि हम समाज के इस तबके के साथ असल में कैसा व्यवहार करते हैं।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...