12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यजन्माष्टमी के दिन मेरा जन्म हुआ, कंस की औलादों का नाश करने...

जन्माष्टमी के दिन मेरा जन्म हुआ, कंस की औलादों का नाश करने आया हूं… गुजरात में गरजे केजरीवाल

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में अरविंद केजरीवाल के दौरे से पहले पूरे राज्य में हिंदू विरोधी केजरीवाल के पोस्टर लग गए। इस पोस्टरों का अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने ये पोस्टर और होर्डिंग लगाए हैं वे सब कंस की औलादे हैं। उनका जन्म कृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुआ था और अब वे इन कंस कीऔलादों का खात्मा करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि वह धार्मिक आदमी हैं, हनुमान के भक्त हैं और हनुमान की उनके ऊपर बहुत कृपा है। केजरीवाल ने जय श्रीकृष्ण और जय श्रीराम के नारे लगाकर भी यह बताने का प्रयास किया कि वह हिंदु विरोधी नहीं हैं।

वडोदरा में तिरंगा यात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मैं देख रहा हूं जब से मेरा गुजरात आने का हुआ, तब से पूरे गुजरात में मेरे खिलाफ पोस्टर होर्डिंग लगाए हैं। मेरे खिलाफ लगाए वो तो ठीक है। मुझसे नफरत करते हैं। मेरे खिलाफ चाहे जो कर लें। लेकिन उन होर्डिंग्स और पोस्टर के ऊपर भगवान के खिलाफ बड़े अपशब्द इस्तेमाल किए हैं। भगवान का अपमान किया है। जिन्होंने यह किया है, वे नफरत में इतने अंधे हो गए हैं कि भगवान के खिलाफ ऐसे अपशब्द कहें हैं, गुजरात के लोग कतई यह पसंद नहीं करेंगे।’

‘हनुमान का कट्टर भक्त’
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘तुम कंस की औलाद हो जो ऐसे भगवान का अपमान करते हो। मैं एक धार्मिक आदमी हूं। हनुमान का कट्टर भक्त हूं। हनुमान की असीम कृपा है मेरे ऊपर, जितनी असुरी और राक्षसी शक्तियां हैं, वह सारी मेरे खिलाफ इकट्ठी हो गई हैं। ये सब लोग कंस की औलादें भगवान का अपमान करते हैं। भक्तों का अपमान करते हैं, मारपीट करते हैं, गुंडागर्दी करते हैं, लफंगई करते हैं।’

‘कंस की औलादों का करूंगा नाश’
केजरीवाल ने कहा, ‘मेरा जन्म जन्माष्टमी के दिन हुआ था। जिस दिन मेरा जन्म हुआ था, उस दिन जन्माष्टमी थी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भगवान ने मुझे स्पेशल काम देकर भेजा है। कंस की औलादों का नाश करने के लिए। इनका सफाया करने के लिए, जितने कंस की औलाद हैं, जितने भ्रष्टाचारी हैं, जितने गुंडे हैं। जनता को इनसे मुक्ति दिलाने के लिए, भगवान के इस काम को पूरा करेंगे। भगवान हमारे साथ हैं। जनता बदलाव चाहती है इसलिए ये बुरी तरह से बौखलाएं हैं। आप केजरीवाल से नफरत कर लो लेकिन भगवान के खिलाफ अपशब्द लिखोगे तो जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। जय श्री राम, जय श्री कृष्ण।’

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...