7.1 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराष्ट्रीयगला घोंटा, सिर पत्थर से कुचला, दोस्ती में आई दरार तो दोस्त...

गला घोंटा, सिर पत्थर से कुचला, दोस्ती में आई दरार तो दोस्त की बहन को उतारा मौत के घाट

Published on

नई दिल्ली

पड़ोसी युवकों में दोस्ती थी। दोनों साथ ही खाते-पीते थे। कुछ दिन पहले किसी बात पर एक ने दूसरे की पिटाई कर दी। आहत युवक ने पीटने वाले की 8 साल की बहन को अगवा कर लिया। बच्ची का गला घोंटने के बाद पत्थर से सिर कुचल दिया। परिजनों ने नरेला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। तफ्तीश के दौरान आरोपी मोहम्मद अनवर (22) बच्ची के साथ सीसीटीवी कैमरे में कैद मिला। पुलिस ने पूछताछ की तो बरगलाने लगा। पुलिसिया अंदाज में पूछने पर आरोपी टूट गया और पूरी कहानी बयां कर दी।

पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मी (8) अपनी मां, भाई और तीन बहनों के साथ नरेला इलाके में रहती थी। पिता की मौत हो चुकी है। मां नरेला की एक फैक्ट्री में काम करती हैं। शुक्रवार रात 10:00 बजे मां ने नरेला थाने में लक्ष्मी के गायब होने की शिकायत दी। बच्ची का मामला होने से पुलिस ने तुरंत आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। बच्ची के घर से 150 मीटर दूर एक फुटेज मिली, जिसमें बच्ची एक युवक के साथ जाती दिखी। परिजनों ने इसकी पहचान पड़ोसी अनवर के तौर पर की।

पुलिस ने रात 11:30 बजे इसे इलाके से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने दूसरे युवक का नाम लेकर गुमराह करने की कोशिश की, जो छानबीन में गलत पाया। कड़ाई से पूछा तो हत्या की बात कबूल ली। निशानदेही पर झाड़ियों से शव बरामद कर लिया, जिसका सिर कुचला था। पुलिस ने अपहरण के साथ ही हत्या की धारा जोड़ दी। आरोपी ने बताया कि बच्ची के भाई ने कुछ दिन पहले उसकी पिटाई की थी, जिसका बदला लेने के लिए बच्ची को टॉफी का लालच देकर वह साथ ले गया और हत्या कर दी।

सेक्सुअल असॉल्ट से पुलिस का इनकार
पुलिस ने बच्ची के साथ किसी तरह की गंदी हरकत से इनकार किया है। डीसीपी (आउटर नॉर्थ) देवेश महला ने बताया कि पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट में गला घोंटने और सिर की हड्डी टूटने से मौत होने की बात सामने आई है। डॉक्टरों ने सेक्सुअल असॉल्ट से इनकार किया है।

परिजनों ने की सड़क जाम
बच्ची की हत्या से गुस्साए परिजनों और आसपास के लोगों ने शनिवार सुबह रोड पर जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि पुलिस की मदद से इलाके में ड्रग्स बेचा जा रहा है। आरोपी भी नशे का आदी है, जिसने नशे में ही हत्या की। पुलिस अफसरों ने समझा-बुझा कर लोगों को शांत किया।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026: भेल की निदेशक बानी वर्मा ने यशोभूमि में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

नई दिल्ली । दिल्ली के यशोभूमि (द्वारका) में आयोजित 'भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026' के तीसरे...