12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिअब AAP ने कर दी गलती! जानें क्यों मोदी के लिए अपशब्द...

अब AAP ने कर दी गलती! जानें क्यों मोदी के लिए अपशब्द चुनाव में BJP की

Published on

नई दिल्ली

गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने बड़े जोर-शोर के साथ तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी का पूरा फोकस गुजरात पर है। दिल्ली के सीएम और AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल कई बार गुजरात का दौरा कर चुनावी सभा कर चुके हैं। हालांकि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के गुजरात यूनिट के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। बीजेपी की ओर से इसको लेकर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें गोपाल इटालिया पीएम मोदी को नीच आदमी कहते हुए सुने जा सकते हैं। बीजेपी AAP पर हमलावर है। ऐसा ही बयान पीएम मोदी के खिलाफ 5 साल पहले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने दिया था जिसके बाद पार्टी को गुजरात में काफी नुकसान हुआ। मणिशंकर अय्यर का बयान भी गुजरात चुनाव के दौरान 2017 में आया था।

पीएम मोदी के लिए यह शब्द कह घिरे इटालिया
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर इसे भारत की सभी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और गुजरात का अपमान बताया। बीजेपी आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें गोपाल इटालिया प्रधानमंत्री मोदी को नीच आदमी कहते सुने जा सकते हैं। यह वीडियो 2019 का बताया जा रहा है और यह लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान का है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जिस प्रकार की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह उसकी पोल खोलता है और उसकी मानसिकता को भी दर्शाता है।

संबित पात्रा ने कहा कि यह भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपमान है। प्रधानमंत्री गुजरात से हैं और उनके विरूद्ध ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना गुजरात के खिलाफ भी है। पात्रा ने यह भी याद दिलाया कि आम आदमी पार्टी का भी वही हश्र होगा जो प्रधानमंत्री के खिलाफ मणिशंकर अय्यर की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद कांग्रेस का हुआ था। संबित पात्रा ने कहा कि मणिशंकर अय्यर की भाषा का नतीजा ये रहा कि कांग्रेस पूरी तरह से गुजरात में समाप्त हो गई। पूरे देश में कांग्रेस का चुनाव में जो हाल हुआ है, उसे सभी ने देखा है।

मणिशंकर अय्यर के ऐसे ही बयान पर तब मचा था बवाल
5 साल पहले गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसे ही शब्दों का प्रयोग कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी के लिया किया था। 2017 में मीडिया से बात करते हुए मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी के लिए ‘नीच किस्‍म का आदमी’ शब्‍द का प्रयोग किया था। उस समय इसकी बीजेपी समेत कई दलों ने तीखी आलोचना की थी। अय्यर ने कहा था कि ‘मुझको लगता है कि यह बहुत नीच किस्म का आदमी है। इसमें कोई सभ्यता नहीं है। कांग्रेस नेता के नीच कहने पर बीजेपी ने चुनावी रैलियों में इस मुद्दे को उठाया। मणिशंकर अय्यर के बयान के ठीक बाद पीएम मोदी की सूरत में रैली थी उन्होंने इस रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सूरत वो इलाका था जहां यह कहा जा रहा था कि नोटबंदी और जीएसटी के बाद बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सूरत कपड़ा व्यापारियों का इलाका है। सूरत की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक नेता हैं जिन्होंने बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी से डिग्री ली है। मनमोहन सरकार में मंत्री रहे हैं। श्रीमान मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मोदी नीच जाति का है। मोदी नीच है। पीएम मोदी ने कहा कि यह अपमान गुजरात का अपमान है। क्या ये जातिवाद नहीं है? क्या हमारे देश के दलितों का अपमान नहीं है? हमारे संस्कार इस तरह की भाषा की इजाजत नहीं देते। चुनाव के बाद जब नतीजे आए तब बीजेपी को सूरत इलाके की 16 में से 15 सीटें मिलीं। जब गुजरात के नतीजे आए तो कांग्रेस के कई नेताओं ने कहा कि अय्यर के बयान से पार्टी को नुकसान हुआ।

सोनिया गांधी के बयान का गुजरात ही नहीं देश भर में दिखा असर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले दो दिनों से गुजरात दौरे पर थे। 15 दिनों के भीतर यह उनका दूसरा गुजरात दौरा था। इससे पहले वह सितंबर के आखिरी सप्ताह में गुजरात पहुंचे थे और यहां जनसभा को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। 29 सितंबर को पीएम मोदी सूरत के नीलगिरी कंपाउंड से लोगों को संबोधित किया। यह कंपाउंड उनके लिए बहुत लकी माना जाता है। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने यहां ऐसा भाषण दिया जिसके बाद पूरी चुनावी तस्वीर बदल गई थी। बीजेपी की ओर से 2014 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। उस वक्त वो गुजरात के सीएम थे। पीएम पद का उम्मीदवार बीजेपी की ओर से घोषित होने के बाद उन्होंने देश भर में चुनावी सभाएं की। इसी कड़ी में वो सूरत के नीलगिरी कंपाउंड में आए थे और एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया था। मोदी की इस जनसभा से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कह चुकी थीं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...