12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
HomeखेलSC में डाली गई IPL को बंद करने की याचिका, CJI बोले-...

SC में डाली गई IPL को बंद करने की याचिका, CJI बोले- हम नहीं कर सकते सुनवाई…

Published on

नई दिल्ली,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 कोरोना महामारी से काफी प्रभावित रहा था. पिछले साल का आईपीएल दो चरणों में खेला गया था. पहला स्टेज भारतीय जमीं पर खेला गया था. वहीं बाद में कई खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव होने के चलते बचे हुए मुकाबले यूएई में कराए गए थे. भारत में खेले गए मुकाबले को लेकर खूब हो-हल्ला हुआ था और इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी एक याचिका दायर की गई थी.

अब सुप्रीम कोर्ट पिछले साल दायर एक याचिका पर सुनवाई हुई. इस याचिका में सौरव गांगुली, जय शाह और केंद्र सरकार को देश के छह शहरों में आयोजित हुए आईपीएल मैचों पर रोक लगाने का निर्देश देने की मांग की गई थी. याचिका में सौरव गांगुली और जय शाह के खिलाफ आईपीएल मैच आयोजित करने और कोविड के दौरान जान जोखिम में डालने के लिए आपराधिक कार्रवाई करने की भी गुजारिश की गई थी.

पूरे मामले को परखने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को राहत देते हुए आगे की सुनवाई करने से इनकार कर दिया. भारत के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित का मानना था कि इस याचिका का अब कोई मतलब नहीं रह गया है. यूयू ललित ने यह भी कहा कि आईपीएल 2021 का आयोजन बायोबबल में किया गया था और खिलाड़ियों को लेकर काफी सावधानी बरती गई थी.

सुप्रीम कोर्ट में ऐसे हुई पूरे मामले की सुनवाई:

अधिवक्ता श्रीकांत प्रसाद- यह याचिका कोविड के दौरान दायर किया गया था.

सीजेआई- आईपीएल आयोजित करने की अनुमति वापस क्यों ली जाए?

सीजेआई- आपने सही कहा लॉकडाउन था. आज हम उस मुद्दे पर विचार नहीं कर सकते क्योंकि लॉकडाउन समाप्त हो गया है. आपकी याचिका में तो यह कहा गया है कि आईपीएल को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दें.

बेंच- आप कह रहे हैं कि आईपीएल कराने वालों के खिलाफ मुकदमा चलाओ. याचिका का कोई अर्थ नहीं रह गया है. हमें हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं दिखता.

काउंसलर- देखना होगा कि आईपीएल क्यों कराया गया?

सीजेआई- जहां तक मुझे पता है आईपीएल मैच बायोबल में आयोजित किए जाते हैं और बड़ी सावधानी बरती जाती है. हां इसके बावजूद कुछ खिलाड़ी संक्रमित हुए थे. यह संबंधित अधिकारियों द्वारा दी गई इजाजत थी. एक समय पर कोई गतिविधि नहीं हो रही थी, लेकिन फिर बाद में ढील भी दी गई.

बेंच- हम इसकी सुनवाई नहीं कर सकते.

सीएसके ने जीता था खिताब
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2021 का खिताब अपने नाम किया था. दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में सीएसके ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 27 रनों से हराया. धोनी की टीम जहां चौथी बार आईपीएल खिताब जीतने में सफल रही थी. वहीं केकेआर का तीसरी बार खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया था.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...