11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयएलियन ने नासा के हेलीकॉप्टर में बांधा धागा! मंगल ग्रह से आया...

एलियन ने नासा के हेलीकॉप्टर में बांधा धागा! मंगल ग्रह से आया रहस्यमय वीडियो

Published on

वॉशिंगटन

मंगल ग्रह पर नासा का पर्सीवरेंस रोवर और इनजेनिटी हेलीकॉप्टर जेजेरो क्रेटर में जीवन का सबूत खोज रहा है। इनजेनिटी हेलीकॉप्टर से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर अब सामने आई है। नासा के वैज्ञानिकनों ने सितंबर के अंत महीने में लाल ग्रह पर इनजेनिटी को उड़ाया। ये इनजेनिटी की 33वीं उड़ान थी। इस दौरान नासा के इंजीनियरों ने इनजेनिटी के साथ एक रहस्यमय चीज को देखा। मंगल की सतह पर लैंडिंग के लिए इस छोटे हेलीकॉप्टर में 4 पैर हैं।

नासा के इंजीनियरों ने जब इसे उड़ाया तो पाया कि इसके एक पैर के साथ कोई चीज लटकी हुई है। हालांकि देखने में ये चीज किसी धागे की तरह लग रही थी, लेकिन फिर भी कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे एलियन बता दिया। एक यूजर ने लिखा कि एलियन ने पैरों के नीचे धागा बांध दिया है। मिशन के NavCam ने इसकी फुटेज को रेकॉर्ड किया, जिसमें दिख रहा है कि हेलीकॉप्टर के पैर में धागे जैसा कोई मलबा फंसा है, जो उड़ान के दौरान वापस गिर जाता है। माना जा रहा है कि ये एयरक्राफट का कोई मलबा होगा। पहले भी एयरक्राफ्ट के मलबे देखे जाते रहे हैं।

पांच उड़ानों के लिए बना था हेलीकॉप्टर
नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के अधिकारियों ने लिखा, ‘उड़ान से सभी टेलीमेट्री और उड़ान के बाद की खोज और स्थानांतरण नाममात्र हैं और किसी भी तरह से हेलीकॉप्टर के नुकसान को नहीं दिखाते हैं। इनजेनिटी और पर्सीवरेंस मार्स 2020 की टीम मलबे के स्रोत को समझने में जुटी हैं।’ इंजेनिटी अब विस्तारित मिशन के साथ एक अच्छी उड़ान उड़ रहा है। ड्रोन को मंगल ग्रह पर उड़ान भरने वाले पहले और पांच उड़ानों के लिए तैयार किया गया था।

जीवन खोज रहा है रोवर
नासा का पर्सीवरेंस रोवर मंगल ग्रह पर जीवन के संकेतों के नमूने खोजने में लगा है। वैज्ञानिक जानना चाहते हैं कि क्या प्राचीन समय में मंगल ग्रह पर जीवन था या नहीं। इसी से उन्हें यह भी पता लग सकेगा कि क्या यहां जीवन की संभावना है या नहीं। इस दौरान इंजेनिटी हेलीकॉप्टर पर्सीवरेंस के लिए एक टेस्ट स्काउट की तरह काम कर रहा है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...