11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमुस्लिम देश सऊदी अरब में अब लड़कियां कर रही हैं पोल डांस,...

मुस्लिम देश सऊदी अरब में अब लड़कियां कर रही हैं पोल डांस, देखें हैरान करने वाला व‍ीडियो

Published on

रियाद

सऊदी अरब, दुनिया का वह देश जो महिलाओं के लिए बने सख्‍त नियमों के लिए मशहूर है। लेकिन अब यहां हालात बदल रहे हैं। क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान (MBS) की तरफ से चलाए गए सुधार कार्यक्रमों ने महिलाओं को कुछ बातों में आजादी देनी शुरू की है। लेकिन अगर आपको यह पता लगे कि सऊदी अरब की महिलाएं अब पोल डांसर भी बन रही हैं तो आपको भी यकीन नहीं होगा। योगा इंस्‍ट्रक्‍टर नादा इसका नया उदाहरण हैं जिन्‍होंने पोल डासिंग को अपनाया है। भले ही सऊदी सोसायटी में बदलाव हो रहा हो मगर कुछ बातों में यह अभी तक रूढ़‍िवादी है। नादा को भी इसका सामना करना पड़ा था।

अमेरिका से आई आर्ट
पोल डासिंग को अमेरिका से आई आर्ट माना जाता है। इसमें एक पोल यानी खंबे के इर्द-गिर्द डांस किया जाता है। कई अमेरिकी प्रांतों में स्ट्रिप क्‍लब में इस डांस को तरजीह दी जाती है। इसे कुछ लोग काफी सेक्‍सुअल करार देते हैं। रियाद की नादा को उनके परिवार और दोस्‍तों ने इस एक्‍सरसाइज को न करने की सलाह दी। उनका कहना था कि ये डांस उनके लिए सही नहीं है और उन्‍हें इससे दूर ही रहना चाहिए। कुछ साल पहले नादा ने एक लोकल जिम में इस डांस के लिए एडमिशन लिया था।

28 साल की नाडा को लगता है कि अब उन्‍होंने इसमें काफी तरक्‍की कर ली है। नाडा के दोस्‍त अब उनकी काफी तारीफ करते हैं। पहले उन्‍होंने नादा के पोल डांस को गलत बताया था। लेकिन अब वो भी इसमें हाथ आजमाना चाहते हैं। हालांकि नाडा को लगता है कि उन्‍हें और सऊदी अरब के बाकी पोल डांसर्स को काफी कुछ सीखना है। उनका कहना है कि उन्‍हें इस डांस को करने में जरा भी शर्म नहीं है।

तीन जिम में कोर्स
सऊदी अरब में ही कम से कम तीन ऐसे जिम खुले हैं जहां पर पोल डांसिंग का कोर्स करवाया जा रहा है। इसी तरह के एक जिम की मालिक माय अल-युसूफ को लगता है कि पोल डासिंग पर कई लोगों को ध्‍यान जा रहा है क्‍योंकि यह नया है और लड़कियों को काफी पसंद आ रहा है। पोल डांस को पसंद करने वालों की तरफ से कहा जा रहा है कि देश में शराब पर प्रतिबंध है और ऐसे में कोई भी स्ट्रिप क्‍लब नहीं है। ऐसे में इस तरह की एक्टिविटीज काफी आकर्षित करने वाली हैं।

रियाद की एक पोल डासिंग स्‍टूडेंट की मानें तो उसे इस नए डांस फॉर्म को आजमाने में कोई समस्‍या नहीं है। इस डांसर की मानें तो यह उसकी पर्सनाल्‍टी है। उन्‍हें अपनी सेंसुअैलिटी को गले लगाने में कोई शर्म नहीं आती है। उनकी मानें तो जब तक वह किसी को चोट नहीं पहुंचा रही हैं, उन्‍हें किसी तरह की कोई शर्म नहीं है।

ताकत है बहुत जरूरी
वह इस बात को भी मानती हैं कि हर कोई इसमें सहज महसूस नहीं करेगा। वह खुद भी अपना नाम सार्वजनिक करने से बचती रहीं। उन्‍होंने पोल डांस काफी पहले बंद कर दिया था। उनका कहना था कि स्‍क्रीन पर यह जितना अच्‍छा दिखता है, असल जिंदगी में इसे करना उतना ही चैलेंजिंग है। अंत में उन्‍होंने हारकर इससे तौबा कर ली। जिम मैनेजर युसूफ की मानें तो पोल डासिंग में शारीरिक क्षमता बहुत ही मायने रखती है। इसे करने के लिए काफी ताकत की जरूरत है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...