11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसरदार पटेल को मानने वाला, कश्‍मीर का किया समाधान... पीएम मोदी के...

सरदार पटेल को मानने वाला, कश्‍मीर का किया समाधान… पीएम मोदी के बयान पर आगबबूला पाकिस्‍तान

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान की शहबाज शरीफ सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र के गुजरात में कश्‍मीर को लेकर लिए दिए बयान पर भड़क गई है। पीएम मोदी ने एक रैली में कहा था कि मैं सरकार वल्‍लभभाई पटेल को मानने वाला हूं, यही वजह है कि मैंने कश्‍मीर की समस्‍या का समाधान किया। इसके जरिए मैंने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान पर पाकिस्‍तान का विदेश मंत्रालय लाल हो गया है। पाकिस्‍तान ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री का बयान झूठा है और भ्रामक है।

पाकिस्‍तान ने दावा किया कि भारतीय प्रधानमंत्री कश्‍मीर के जमीनी हालात से अंजान हैं। पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा कि वह भारतीय प्रधानमंत्री के बयान को खारिज करता है। इससे पहले गुजरात में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि वह सरदार पटेल को मानने वाले हैं और उन्‍होंने लंबे समय से चली आ रही कश्‍मीर समस्‍या का समाधान किया है। पीएम मोदी के इस बयान पर पाकिस्‍तान बौखला गया और उसने कहा है कि भारत कश्‍मीरी के लोगों को आत्‍मनिर्णय का अधिकार दे।

अनुच्‍छेद 370 की समाप्ति के बाद से पाकिस्‍तान बौखलाया
पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय ने यह भी दावा किया कि जम्‍मू-कश्‍मीर एक अंतरराष्‍ट्रीय रूप से मान्‍यता प्राप्‍त विवाद है। उसने अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय से मांग की कि वह कश्‍मीर को लेकर अपनी जिम्‍मेदारी को निभाए। पाकिस्‍तान ने आरोप लगाया कि भारत कश्‍मीर में जनसांख्यिकी को बदलना चाहता है और अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय इसके लिए उसे जिम्‍मेदार ठहराए। पाकिस्‍तान ने यह भी मांग दोहराई कि भारत जम्‍मू-कश्‍मीर के विशेष राज्‍य के दर्जे को बहाल करे।

पाकिस्‍तान ने यह भी आरोप लगाया कि भारत सामान्‍य हालात को दिखाने के लिए कश्‍मीर में विकास परियोजनाओं को चला रहा है। उसने कहा कि इस समस्‍या का एक ही समाधान है कि कश्‍मीरी लोगों को आत्‍मनिर्णय का अधिकार दिया जाए और संयुक्‍त राष्‍ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराया जाए। दरअसल, कश्मीर में अनुच्‍छेद 370 की समाप्ति के बाद से पाकिस्‍तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्‍तान ने अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर इस पूरे मामले को उठाने की कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई। अब कश्‍मीर में बेहतर हालात के बाद आए पीएम मोदी के बयान पर पाकिस्‍तान खिसियाहट दिखा रहा है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...