12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यजब तक सूरज चांद रहेगा मुलायम तेरा नाम रहेगा...पंचतत्‍व में विलीन हो...

जब तक सूरज चांद रहेगा मुलायम तेरा नाम रहेगा…पंचतत्‍व में विलीन हो गए ‘नेताजी’

Published on

सैफई

मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन हो गए। मुलायम सिंह यादव 82 वर्ष के थे। उनका निधन सोमवार को लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैत्रिक गांव सैफई लाया गया। सोमवार को देर रात तक समर्थकों का हुजूम उनके आवास पर जमा रहा। मुलायम समर्थक रात भर घर के बाहर जमा रहे। रह-रहकर मुलायम के समर्थन में नारे लगते रहे। अपने नेताजी को नम आंखों से विदाई दी। अखिलेश यादव ने पिता को मुखाग्नि दी।

सियासत के पहलवान अपनी अंतिम यात्रा पर निकल पड़े हैं। उन्हें विदाई देने पूरा सैफई, इटावा और यादवलैंड उमड़ पड़ा है। सैफई में तिल रखने की भी जगह नहीं है। अपने नेता को अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में समर्थक जुटे हैं। सैफई के अंत्येष्टि स्थल मेला मैदान पर इस मौके पर आम के साथ-साथ खास लोग भी पहुंचे हैं। मुलायम सिंह यादव को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है। सैफई के मेला ग्राडंड में अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। अखिलेश यादव तैयारियों को पूरा करा रहे हैं।

अंतिम संस्कार में पहुंचे शरद पवार, जया, राजनाथ
अंतिम संस्कार में एनसीपी प्रमुख शरद पवार पहुंचे हैं। इनके अलावा सपा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन अपने पुत्र अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची हैं। अंत्येष्ठि में भाग लेने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम तेज प्रताप यादव भी सैफई पहुंच गए हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी अंत्येष्ठि स्थल पर मौजूद हैं। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने मित्र मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं। इनके अलावा राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल भी इस मौके पर मौजूद हैं।

मेला ग्राउंड से निकली मुलायम की अंतिम यात्रा
मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी कर ली गई है। अपराह्न तीन बजे पूरे विधि विधान के साथ मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार के लिए सैफई ब्लॉक स्थित मुलायम के पुस्तैदी जमीन पर तीन फीट ऊंचा प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। मेला ग्राउंड से मुलायम के पार्थिव शरीर को लोकर यहां रखा गया है। श्मशान स्थल पर मुलायम को आखिरी बार परिजनों और विशिष्ट अतिथियों की ओर से आखिरी विदाई दी जाएगी। इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को शुरू कराया जाएगा।

मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ कराया जा रहा है। मेला ग्राउंड से अंतिम संस्कार स्थल तक मुलायम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। नेताजी अमर रहे के नारे लगे। सियासत के पहलवान को विदाई के लिए चंदन की लकड़ी मंगाई गई है।

अंतिम यात्रा में शामिल हुए स्वामी रामदेव
नेताजी की अंतिम यात्रा में योग गुरु स्वामी रामदेव भी शामिल हुए। वे मुलायम सिंह यादव की अंतिम यात्रा के लिए सजाए गए रथ पर सवार हुए। हजारों लोग इस अंतिम यात्रा में साथ चल रहे हैं। इस क्षण को हर कोई अपने कैमरे में कैद कर लेना चाहता था। लोग जानते हैं कि दूसरा नेताजी बन पाना किसी के लिए संभव नहीं है। ऐसे में नेताजी की यादों को हर कोई अपने साथ रखने की कोशिश में था।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...