11.6 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस और यूक्रेन जंग के बीच क्या छिड़ने जा रहा है तीसरा...

रूस और यूक्रेन जंग के बीच क्या छिड़ने जा रहा है तीसरा विश्व युद्ध? बढ़ी आशंका

Published on

नई दिल्ली,

रूस और यूक्रेन के युद्ध ने विश्व के देशों को दो धड़ों में बांट दिया है. जंग इतनी बढ़ गई है कि सब कुछ तबाह कर देने वाले परमाणु बम की धमकियां लगातार दी जा रही हैं. अंतराष्ट्रीय संस्थाएं शांति की अपील कर रही हैं, लेकिन हालात को देखते हुए लगता नहीं है कि दुनिया भर में फैली यह अशांति जल्द शांति का रूप लेगी. इसका ताजा उदाहरण रूस का बीते दिनों यूक्रेन में अब तक का सबसे घातक हमला है, जिसमें 11 लोगों की मौत की खबर है. अगर तनाव ऐसे ही बढ़ता गया तो डर है कि यह कहीं तीसरे विश्व युद्ध में तब्दील न हो जाए. पिछले दिनों में ही कई देश और वैश्विक नेता तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जाहिर कर चुके हैं.

अमेरिका के पू्र्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से होने वाले खतरे पर चेतावनी दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु युद्ध को लेकर कहा कि दुनिया में कुछ नहीं बचेगा, और यह सब उन अहंकारी लोगों की वजह से होगा, जिन्हें नहीं पता कि वो क्या कर रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन की जंग को शांति से थामने के लिए हमें तुरंत वार्ता की अपील करनी चाहिए, नहीं तो यह सब तीसरे विश्वयुद्ध के साथ खत्म होगा और दुनिया में कुछ नहीं बचेगा.

ट्रंप का यह बयान जो बाइडन के उस बयान के बाद आया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने 60 साल में पहली बार परमाणु जंग के खतरे की चेतावनी दी. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि क्यूबा मिसाइल अटैक के बाद ऐसा पहली बार है, जब परमाणु हमले का खतरा बढ़ गया है. बाइडेन ने एक बयान में ये भी कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परमाणु हमले को लेकर मजाक नहीं कर रहे हैं.

बेलारूस ने बढ़ाई रूस की ताकत तो पोलैंड ने दिया परमाणु पर बयान
रूस और यूक्रेन के बीच का युद्ध अब कई देशों के बीच की लड़ाई का रूप लेता जा रहा है. यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में बेलारूस की सेना रूसी सैनिकों का साथ देगी. हाल ही में बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने व्लादिमीर पुतिन से रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में मुलाकात की थी. बेलारूस के राष्ट्रपति ने कहा कि हम इसके लिए दशकों से तैयार थे, अगर जरूरत पड़ी तो हम जवाब देंगे. हालांकि, बेलारूस के रक्षा मंत्री ने यूक्रेन के खिलाफ जंग में शामिल होने वाली बात को खारिज कर दिया और कहा कि हम किसी के साथ नहीं लड़ना चाहते हैं.

बता दें कि बेलारूस यूक्रेन के साथ करीब 1000 किलोमीटर लंबा बॉर्डर साझा करता है. ऐसे में रूस अगर बेलारूस से यूक्रेन पर हमला करे तो वह आसानी से यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से में घुसपैठ कर पाएगा. 24 फरवरी को यूक्रेन में हुए हमले में भी रूसी सैनिकों ने बेलारूस की मदद ली थी. ऐसा माना जाता है कि यूक्रेन के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन अटैक के लिए रूस से बेलारूस का लॉन्च पैड के तौर पर इस्तेमाल किया था.

हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हथियार के इस्तेमाल की धमकी दी भी थी, जिसके बाद से परमाणु को लेकर अलग-अलग देशों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी. रूस की मदद करने वाले बेलारूस पर पोलैंड का आरोप है कि रूस अपने परमाणु हथियारों के लिए बेलारूस को अड्डा बना रहा है. ऐसे में पोलैंड ने अमेरिका से मांग करते हुए कहा कि यूएस अपने परमाणु हथियारों को भी पोलैंड भेजे. हालांकि, व्हाइट हाउस ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई मांग नहीं आई है. लेकिन अगर पोलैंड का रूस पर आरोप ठीक निकलता है या अमेरिकी परमाणु हथियार पोलैंड जाते हैं तो यह एनपीटी यानी न्यूक्लियर नॉन-प्रॉलिफरेशन ट्रीटी और साल 1997 में बने नाटो-रूस एक्ट का उल्लंघन होगा.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...